26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को बचाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने कर दिया बड़ा खेल, खुलासे के बाद से मचा हड़कंप

बीजेपी ने पूर्व खनन मंत्री की फरारी को बनाया था चुनावी मुद्दा, नयी सरकार में भी कायम है जलवा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 19 Nov 2018, 12:22 PM IST

CM Yogi Adityanath and Gayatri Prajapati

CM Yogi Adityanath and Gayatri Prajapati

वाराणसी. मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति का नयी सरकार में भी जलवा कायम है। लखनऊ जेल में बंद गायत्री प्रजापति को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की पुलिस में घमासान मचा हुआ है। मजेदार बात है कि बीजेपी ने यूपी चुनाव में गायत्री प्रजापति की फरारी को लेकर चुनावी मुद्दा बनाया था और तत्कालीन अखिलेश सरकार पर जमकर हमला बोला था इसके बाद बीजेपी की सरकार आते ही पूर्व मंत्री का जलवा दिखने लगा।
यह भी पढ़े:-क्षत्रिय बाहुबली राजा भैया ने नयी पार्टी का ऐलान करते ही दिया ऐसा बयान की राजनीति में आया तूफान

सीएम योगी आदित्यनाथ की पुलिस में गायत्री प्रजापति को क्लीन चिट देने के बाद से ही हड़कंप मचा है। गायत्री प्रजापति पर जेल में रहते हुए बनारस के जंगमबाड़ी के फर्नीचर व्यापारी अरविंद तिवारी को फोन कर 2014 में बालू खनन के टेंडर का कमीशन मांगने का आरोप लगा है। अरविंद तिवारी ने इस बात की शिकायत दशाश्वमेध पुलिस से की थी लेकिन गायत्री प्रजापति के चलते पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था इसके बाद अरविंद ने डीजीप को सारी बात बतायी थी जब जाकर पुलिस हरकत में आयी और आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गयी। दशाश्वमेध थाने के तत्कालीन दरोगा मनोज पांडेय को मामले की विवेचना सौंपी गयी। मनोज पांडेय ने मेहनत करके मजबूत साक्ष्य जुटाये। विवेचक ने गायत्री प्रजापति के दो करीबी मान सिंह रावत व अभिषेक तिवारी को इसी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विवेचक ने मान सिंह के कब्जे से एक डायरी बरामद की थी जिसमे जेल से बनारस के करोबारी अरविंद तिवारी को धमकी में इस्तेमाल हुए सिम को भी बरामद किया था। सिमकार्ड मान सिंह की पत्नी के नाम पर था और सर्विलांस कर मोबाइल का लोकेशन निकाला गया था तो वह लखनऊ जेल ही मिला था। उस समय माना जा रहा था कि इस मामले में गायत्री प्रजापति का फंसना तय है लेकिन गायत्री प्रजापति ने बीजेपी सरकार में अपनी रसूख दिखायी और खुद को बचाने के लिए बड़ा खेल कर दिया।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी की सौगातों की बारिश से टूट सकता है महागठबंधन का सबसे बड़ा सपना

एक बड़े अधिकारी के दबाव में थाना प्रभारी ने हटाया गायत्री प्रजापति का नाम
दशाश्वमेध थाने के तत्कालीन प्रभारी बालकृष्ण शुक्ल ने एक बड़े अधिकारी के दबाव में व्यापारी को धमकी दिये जाने के मामले में गायत्री प्रजापति का नाम ही केस डायरी से हटा कर उन्हें क्लीन चिट दे दी। इस मामले की जानकारी किसी को नहीं थी। व्यापारी अरविंद तिवारी को जब इस मामले की जानकारी हुई तो उसने फिर डीजीपी से शिकायत की। इसके बाद डीजीपी ने एसएसपी आनंद कुलकर्णी से इस मामले की जानकारी मांगी तो पुलिस कप्तान भी सकते में आ गये। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही दशाश्वमेध थाना प्रभारी बालकृष्ण शुक्ल को निलंबित कर दिया। मामले की जांच आईपीएस अमित कुमार को सौंपी गयी है। पुलिस विभाग में उस बड़े अधिकारी की जमकर चर्चा हो रही है जिसके कहने पर थाना प्रभारी ने गायत्री प्रजापति का नाम केस डायरी से हटाया था आखिर वह अधिकारी कौन है जिसको लेकर सीएम योगी की पुलिस में घमासान मचा हुआ है।
यह भी पढ़े:-महागठबंधन से यादव व सवर्ण वोटर को दूर करने के लिए सामने आये दो बड़े नेता

नयी सरकार में भी कायम है गायत्री प्रजापति का जलवा
बीजेपी ने गायत्री प्रजापति को चुनावी मोहरा बना कर अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला था लेकिन जब बीजेपी सरकार आयी तो सारा मामला ठंडे बस्ते में चला गया। नयी सरकार में भी गायत्री प्रजापति का जलवा कायम है। पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को जेल में फोन की सुविधा मिल जाती है। पूर्व मंत्री के जब फंसने की बारी आती है तो पुलिस प्रशासन ही उन्हें बचाने में जुट जाता है। गायत्री प्रजापति के प्रकरण ने सीएम योगी आदित्यनाथ की पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
यह भी पढ़े:-बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को सीएम योगी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, कानून का उल्लंघन

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग