26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आपके पास है पैसों की कमी तो, सप्ताह के इन दिनों जरूर कटवाएं बाल, हो जाएंगे करोड़पति

कभी-कभी हम पैसों के लिए कई टोटके करते हैं घर में धन भी आता है लेकिन जब कोई बड़ी जरूरत होती है तो घर में पैसे रहते ही नहीं है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 14 Nov 2018, 10:03 AM IST

Money

Money

वाराणसी. जीवन में बिना पैसों के कुछ हासिल नहीं किया जा सकता है। पैसे का महत्व हमारे जीवन में सबसे अधिक है। बिना पैसों के कोई काम संभव नहीं है। कभी-कभी हम पैसों के लिए कई टोटके करते हैं घर में धन भी आता है लेकिन जब कोई बड़ी जरूरत होती है तो घर में पैसे रहते ही नहीं है। पैसों की कमी किसे अच्छी लगती है। कौन चाहता है उसके घऱ में दरिद्रता का वास हो। ज्योतिष के अनुसार, हर ग्रह नक्षत्र का हमारे उपर असर पड़ता है।


यह असर अच्छा या बुरा दोनों हो सकता है। जैसे पुरूष हो या महिला बाल तो हम सभी कटवाते हैं। अनजाने में हम किसी गलत दिन बाल कटवा लेते हैं, जिसका उल्टा प्रभाव हमारे उपर पड़ता है। शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिसे पूरा कर हम अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। अनजाने में हम कुछ गलतियां कर देते हैं जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिसका उल्टा असर हमारे उपर पड़ता है और निगेटिविटी के कारण हर तरफ से परेशानी बढ़ने लगती है।

ज्योतिष के अनुसार, हम आपको यहां कुछ उपाय बता रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपकी पैसों की कमी की समस्या दूर हो सकती है। सभी दिनों में से सबसे ज्यादा शुभ बुधवार और शुक्रवार का दिन माना गया है। ज्योतिष के अनुसार बुधवार के दिन बाल या नाखून कटवाना बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन बाल कटवाने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती और हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। इसलिए बुधवार और शुक्रवार का आपको बाल कटवाने चाहिए। वहीं शुक्रवर का दिन नाखून काटने के बहुत अच्छा होता है। बता दें कि, शास्त्रों में ये साफ-साफ कहा गया है कि, नाखून या बाल काटने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे ज्यादा अच्छा होता है। ऐसा करने से आपको खूब तरक्की भी मिलती है और भाग्य साथ देता है।

ज्योतिष के अनुसार, सप्ताह के रविवार, सोमवार, मंगलवार, गुरूवार औऱ शनिवार को भूलकर भी बाल, दाढ़ी औऱ नाखून नहीं कटवाने चाहिए। इससे आपके उपर उल्टा असर होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि, इन दिनों ऐसा करने से आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपके पास धन की भी हानि हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग