
आईआईटी बीएचयू का सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा-2020
वाराणसी. IIT BHU Annual Cultural Festival Kashi Yatra-2020 का दूसरा दिन भी उमंग और उल्लास से भरा रहा। सभी छात्र-छात्राएं अलग-अलग प्रतियोगिताओं में पूरे जोश के साथ भाग लेते नज़र आए। सोलो-डांस की इस प्रतियोगिता को बॉलीवुड कोरियोग्राफर रोहित चावला और राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता इशा दांग की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिया। इतना ही नहीं काशीयात्रा के बहुप्रसिद्ध बैंड कम्पटीशन ' क्रॉसविंड्ज़' में देश भर से आए हुए रॉक बैंड्स ने प्रतियोगिता में रोमांच भर दिया। काशी यात्रा की दूसरी निशा का समापन अंत फ्यूज़न नाईट के साथ हुआ, जिसमे इटली के मशहूर डीजे अनइवेन ने परफॉर्म किया जिस पर युवा छात्र-छात्राएं जमकर झूमे।
वैसे सुबह से ही राजपुताना ग्राउंड्स में नृत्य व शताब्दी कृषि भवन में संगीत एवं कला की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी अपने हुनर का प्रदर्शन करने में जुट गए थे।
टूलिका (कला) के अंतर्गत रैपिड मैराथन प्रतियोगिता बहुत रोमांचक रही। विमल चंद्रन और रेनू खेड़ा इस प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। रंग-मंच नामक प्रतियोगिता में सभी प्रतियोगियों ने बेहतरीन स्टेज-प्ले का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में आई आई टी दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय, लखनऊ यूनिवर्सिटी जैसे विख्यात कॉलेजों से आई 13 टीम और 100 छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में राजेश खट्टर, मनीष जोशी और असीमा भट्ट निर्णायक गण रहे।
नृत्य में कट-अ-रग नामक प्रतियोगिता के प्रीलिम्स एवं फाइनल राउंड हुए। सोलो-डांस की इस प्रतियोगिता को बॉलीवुड कोरियोग्राफर रोहित चावला और राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता इशा दांग ने जज किया। इसमें देश भर के कॉलेज से 150 प्रतियोगियों ने अपना हुनर दिखाया।
पहले दिन संवाद (साहित्यिक ) के भी फाइनल राउंड्स आयोजित हुए जिसमे हिनखोज में अक्षय आकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं तर्कसंगत में यशस्विनी शुक्ल और विख्यात द्विवेदी ने बाजी मारी। इंटरनेशनल कार्निवाल के अंतर्गत स्पेन के विश्वविख्यात बोर्जा और रेड लामा बंद ने परफॉर्म कर लोगो का खूब मनोरंजन किया।
बीएचयू के (ऐडीवी ग्राउंड्स ) में काशीयात्रा के बहुप्रसिद्ध बैंड कम्पटीशन ' क्रॉसविंड्ज़ ' का आयोजन हुआ। देश भर से आये हुए रॉक बैंड्स ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। स्टिंग्स द बैंड से शशांक दीक्षित और रोब्बी जोसफ इस प्रतियोगिता के निर्णायक रहे।
कॉमेडी नाईट में शभी दर्शकों ने मशहूर भारतीय हास्य कलाकार जाखिर खान के चुटकुलों पर जमकर ठहाके लगाए। काशीयात्रा के दूसरे दिवस का अंत फ्यूज़न नाईट के साथ हुआ, जिसमे इटली के मशहूर डीजे अनइवेन ने परफॉर्म किया। सभी दर्शक डीजे की धुनों पर जमकर नाचे। अब रविवार को काशीयात्रा का समापन होगा।
Updated on:
18 Jan 2020, 7:48 PM IST
Published on:
18 Jan 2020, 7:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.