
साकार होगा पीएम मोदी का सपना, डिजाइन कॉन्क्लेव में होगा विदेशी डिजाइन संग बुनकर व शिल्पियों का जमावड़ा
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने जिस सपने को साकार करने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में दीनदयाल हस्तकला संकुल को बनवाय था वह सपना अब साकार हो रहा है। पीएम मोदी का उद्देश्य बनारस के साथ भारतीय उत्पादों को ऐसा मंच देना था जहां से वह अपनी विश्व स्तर पर पहचान मजबूत कर सके। इसी क्रम में 25 मई से दो दिवसीय डिजाइन कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में आधा दर्जन विदेशी डिजाइनर के साथ पांच हजार बुनकर व शिल्पी भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के बाहुबली विधायक के खास को भेजा था जेल, ताबड़तोड़ क्राइम रोकने के लिए युवा आईपीएस को मिली नयी तैनाती
कॉन्क्लेव से पूर्वांचल के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। दो दिवसीय कॉन्क्लेव में कुल40 से ज्यादा स्टॉल लगाये जायेंगे। बनारस के साथ मिर्जापुर व आजमगढ़ मंडल के उत्पादों को यहां पर प्रदर्शित किया जायेगा। खास बात है कि इस कॉन्क्लेव में देश के साथ विदेशी खरीदार भी पहुंच रहे हैं जिससे साफ हो जाता है कि पूर्वांचल की कला की विदेशी बाजार में धमक तेज हो जायेगी। यूपीआईडी के निदेशक पवन कुमार सिंह ने दीनदयाल सांस्कृति संकुल में जाकर तैयारियों का जायजा लिया है। पवन कुमार सिंह ने कहा कि इस कॉन्क्लेव के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर अन्य मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। इस कॉन्क्लेव में केन्द्रीय वस्त्र राज्यमंत्री अजय टमटा, प्रदेश के उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी, निफ्ट के चेयरमैन राजेश भाई शाह आदि लोग शामिल होंगे।
यह भी पढ़े:-ताबड़तोड़ हत्याओं के बाद बैकफुट पर आयी यूपी सरकार, सीएम योगी के खास आईपीएस को हटाया गया
शिल्पियों व बुनकरों के लिए लांच होगा ऐप
कॉन्क्लेव में शिल्पियों व बुनकरों के लिए ऐप भी लांच किया गया है जिसके माध्यम से वह अधिक से अधिक रोजगार पा सकेंगे। इसके अतिरिक्त नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलोजी और आइआईटी कानपुर की डिजाइन व विभिन्न योजनाओं की भी प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। कॉन्क्लेव में अमेरिका, जर्मनी, पेरू आदि देशों को डिजाइनर व करोबारी भी भाग लेंगे।
यह भी पढ़े:-गजब: सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव से हारी इस जिले की पुलिस, अब लगायी गयी एसटीएफ
Published on:
11 May 2018 07:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
