26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JHV मॉल डबल मर्डर के मुख्य आरोपी ने बताया कैसे असलहा लेकर सिक्योरिटी को दिया धोखा, साथी ने क्यों चलायी गोली

घटना को लेकर जताया अफसोस, गर्लफ्रेंड की भूमिका का किया खारिज
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 6 Nov 2018, 5:01 PM IST

JHV Mall Double Murder main accused alok

JHV Mall Double Murder main accused alok

वाराणसी. देश में अपने तरह के पहले केस जेएचवी डबल मर्डर केस के अभियुक्त आलोक उपाध्याय को पकड़ लिय है। मीडिया से बातचीत में आलोक ने सिलसिलेवार घटना की जानकारी दी। आलोक ने कहा कि सारे मामले मे गर्लफ्रेंड की भूमिका नहीं है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से आईआरपीएम प्रथम सेमेस्टर के छात्र आलोक व प्रशांत के बीच विवाद छात्रसंघ चुनाव को लेकर हुआ था।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रिय परिसर में ठेका लेने के लिए माफिया में छिड़ी वर्चस्व की जंग

आलोक ने बताया कि प्रशांत से मेरा विवाद छात्रसंघ चुनाव को लेकर हुआ था। छात्रसंघ चुनाव में सोशल मीडिया में हम लोग जो भी पोस्ट डालते थे उस पर प्रशांत टिप्पणी करता था। मैने भी एक पोस्ट डाला था जिस पर प्रशांत ने गलत कमेंट किया था। इस बात को लेकर मैसेंजर में हम लोगों की कहासुनी के बाद गाली-गलौज हुआ। प्रशांत ने कहा कि वह मुझे मारेगा और मैने कहा कि मैं उसे मारुंगा। इस घटना के 10 दिन बाद जेएचवी मॉल स्थित एक दुकान के मैनेजर से मेरे दोस्त रोहित का झगड़ा हो गया। इसके बाद मैनेजर ने रोहित को नौकरी से निकालने की धमकी दी थी। रोहित ने इस बात की जानकारी मुझे दी थी। रोहित से मैने वाट्सएप पर एक मैसेज भेजा था और पूछा था कि प्रशांत भी वही पर नौकरी करता है तो रोहित ने कहा था हां। एक दिन रात में हम लोग वहां पर गये और रोहित को निकलाने की धमकी देने वाले मैनेजर को पहले चार-पांच थप्पड़ मारा। इसके बाद हम लोगों ने प्रशांत की पिटाई की। दो दिन बाद प्रशांत अन्य नम्बर से फोन करके मुझे गाली देने लगा था।
यह भी पढ़े:-तीन साथियों के साथ मिल कर किया इतना बड़ा अपराध, सिर पर हो गया 50 हजार का इनाम

आरोपी ने कहा कि गर्लफ्रेंड को लेकर नहीं हुआ था विवाद, शूज लेने के दौरान हुई घटना
आलोक ने कहा कि इस पूरे मामले में गर्लफ्रेंड व उसकी बहन को लेकर कोई बात नहीं है। घटना वाले दिन 31 अक्टूबर को आलोक के साथ ऋषभ व कुंदन जेएचवी मॉल शूज लेने गये थे। मॉल में जहां से बाहर निकाला जाता है वही से असलहा लेकर अंदर गये थे। वहां पर शूज पसंद नहीं आया तो मैने पूछा कि प्रशांत कहा है। इस पर मैनेजर हर्षित मुझे देखने लगा। इसके बाद हर्षित वहां पर विशाल सिंह से कहा कि एक लड़का आया है और प्रशांत को पूछ रहा है। वह लोग आये और कहा कि प्रशांत को क्यों पूछ रहे हैं मिलना है तो अंदर चलो। अंदर जाने पर कई लड़के मुझे घेर लिए और मारने का प्लान बनाने लगे। एक लड़के ने मुझे धक्का दिया तो डर के मैने पिस्टल निकाल ली और कहा कि कौन मुझे मारेगा। इसके बाद सब शांत हो गये। मैं वहां से बाहर आने लगा तो पीछे से कई लड़के आकर मुझे पटक दिये और मारने लगे। मेरा दोस्त ऋषभ बाहर चला गया था और उसने देखा कि सब मुझे मार रहे हैं तो अंदर आया और गोली चलाने लगा। इसके बाद सब गायब हो गये। आलोक ने कहा कि घटना को लेकर मुझे बहुत अफसोस है। गोली चलाने वाले मेरे दोस्त ऋषभ को नहीं पता था कि मेरे साथ क्या हुआ। आलोक ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने मुझे मारा था उन्हे गोली लगी थी।
यह भी पढ़े:-JHV मॉल डबल मर्डर केस, क्राइम ब्रांच व पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

इंटर पास था गोली चला कर दो लोगों की हत्या करने वाला
आलोक उपाध्याय के अनुसार बिहार के आरा निवासी ऋषभ सिंह व कुंदन सिंह क्रमश: इंटर पास थे और तैयारी कर रहे थे। गोली चला कर हत्या करने वाला ऋषभ इंटर पास करके काशी विद्यापीठ में प्रवेश लेने आया था। जबकि कुंदन तैयारी कर रहा था।
यह भी पढ़े:-पूर्व सपा सांसद के JHV मॉल में मेटल डिटेक्टर होने के बाद असलहा लेकर घुसे बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत

देश में पहली बार किसी मॉल में हुआ है डबल मर्डर
देश में अभी तक किसी मॉल में शूटआउट करके दो लोगों की जान नहीं ली गयी थी। ३१ अक्टूबर में आलोक अपने दो साथी ऋषभ व कुंदन के साथ मॉल में आया था। ऋषभ ने ताबड़तोड़ गोली चला कर दो लोगों की जान ले ली थी जबकि दो घायल हुए थे। क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह व कैंट पुलिस ने रोहित सिंह व आलोक उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है जबकि ऋषभ व कुंदन अभी तक फरार हैं।
यह भी पढ़े:-पटेलों का गढ़ वाली सीट की कहानी, जब फूलन देवी के बाद कोई नेता दोबारा नहीं जीत सका चुनाव

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग