24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने क्यों कहा कि अरविंद केजरीवाल जाये और सीमा पर लड़ाई खत्म कराये

कहा पीएम मोदी ने देश के 130 करोड़ के लोगों का सीना 56 इंच किया, सेना व देश के नेतृत्व पर सभी रखे भरोसा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 2 Mar 2019, 4:00 PM IST

Deputy CM Keshav Maurya

Deputy CM Keshav Maurya

वाराणसी. प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा पलटवार किया है। बनारस में बीजेपी की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने 130 करोड़ भारतीयों का सीना 56 इंच कर दिया है। सभी को सेना व देश के नेतृत्व पर भरोसा रखना चाहिए।
यह भी पढ़े:-अभिनंदन की रिहाई पर मुस्लिमों ने जलाये पटाखे ,बांटी मिठाई, जमकर लगाये पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

अरविंद केजरीवाल के बयान लड़ाई क्यों नहीं खत्म हो रही व लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पाकिस्तान के तनाव से फायदा मिलने के प्रश्र पर डिप्टी सीएम ने पलटवार किया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि उन्हें सीमा पर जाकर लड़ाई खत्म करवा देना चाहिए। हमारी सेना पर कोई गोली चलाता है तो सेना गोला बरसायेगी। दुश्मन जिस भाषा में समझेगा उसे उसी भाषा में समझाया जायेगा। उन्होंने सीमा के हालात पर कहा कि अपने सेना व देश के नेतृत्व पर भी भरोस रखे। न इस देश का नेतृत्व कमजोर है और न तो इस देश की सेना। जिस भाषा में जो समझ सकता है, उसे उसी भाषा में समझाने का सार्मथ्य भारत में है और उसे उसी भाषा में समझा जाया जा चुका है। डिप्टी सीएम के नाम से प्रयागराज में पीएम मोदी के लगाये गये पोस्टर पर कहा कि इसमे कौन सी बात गलत है। हमारे देश के पीएम ने 130 करोड़ भारतीयों का सीना भी 56 इंच करने का काम किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि 2019 में फिर 56 इंच के सीने वाले के नेतृत्व में सरकार बनेगी। देश व दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता पैदा करेगा। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सफल कार्यकाल खत्म होने वाला है उसका पूरा देश स्वागत कर रहा है। समर्थक के पोस्टर पर कहा कि यह छिपाने वाली बात नहीं है। पीएम नरेन्द्र मोदी का सीना 56 इंच का है। देश में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को शांतिदूत कहने के प्रश्र पर कहा कि इसका जवाब देश की जनता देगी। येदियुरप्पा के बयान पर कहा कि इसकी मुझे जानकारी नहीं है। पुलवामा की घटना पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बयान की जैश का हाथ नहीं था। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वहां के विदेश मंत्री या आतंकी संगठन ने क्या कहा है इस पर मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं है। इतना कहना है कि हमारे देश के खिलाफ जो आंख उठा कर देखेगा उसकी आंख निकालने की क्षमता हमारी सेना में है। आंध्रा के सीएम के बयान कि प्रिंस के राजकुमार को लेने जा सकते हैं और विंग कमांडर अभिनंदन को लेन नहीं जाते हैं के पश्र पर कहा कि जो लोग जनता की नजर में गिर चुके हैं वह इस तरह की बात करते हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी परिश्रम की पराकाष्ठा करते हैं देश के जवान से लेकर प्रत्येक नागरिक की चिंता करते हैं पीएम मोदी कितना करते हैं इसका प्रमाण पत्र लेने की किसी से जरूरत नहीं है देश की जनता सब जानती है। हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए अधिकारी की पत्नी ने लोगों से नारेबाजी करने व शोर करने की जगह सभी सेना में शामिल होने के बयान भी जवाब दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार सभी कदम उठा रही है। मीडिया को नसीहत देते हुए कहा कि विवाद वाले सवाल नहीं खड़े करने चाहिए। देश एकजुट होकर दुश्मनों से मुकाबला करने में जुटा है और विजय की तरफ आगे बढ़ रहा है। देश के लोग अपनी सेना व देश के नेतृत्व पर गर्व कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-अपना दल में दूसरी बार हुई है टूट, लोकसभा चुनाव में पटेल वोटरों को साधना होगा कठिन

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग