
CM Yogi Adityanath
वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने पांच राज्यों में हुए चुनाव में जमकर रैलियां की थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमकर हिन्दुत्व कार्ड खेला था इसके बाद भी बीजेपी की इन राज्यों में स्थिति अच्छी नहीं है। मध्य प्रदेश को छोड़ दिया जाये तो अन्य राज्यों में बीजेपी की सरकार बनती नहीं दिख रही है। राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान 29 नवम्बर को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान हनुमान को दलित बताया था। उस सीट का चुनाव परिणाम यह रहा है।
यह भी पढ़े:-जानिए उन सीटों का चुनाव परिणाम, जहां पर सीएम योगी ने किया था चुनाव प्रचार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के अलवर ग्रामीण विधानसभा में चुनावी रैली के दौरान कहा था कि भगवान हनुमान दलित, वंचित व वनवासी थे। सीएम योगी के इस बयान के बाद से राजनीति में तूफान आ गया था। मालाखेड़ा सीट पर जारी अभी तक की मतगणना के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी टीकाराम जूली लगभग 30 हजार वोटों से बीजेपी से आगे चल रहे हैं। टीकाराम जूली को 85074वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के प्रत्याशी मास्टर राम किशन को 58946 वोट मिले हैं जबकि बसपा प्रत्याशी को 25 हजार से अधिक वोट मिले हैं।अभी तक की मतगणना का ट्रेंड को देखे तो बीजेपी प्रत्याशी के जीत की उम्मीद कम नजर आ रही है फिलहाल इस सीट पर अभी चुनाव का अंतिम रिजल्ट नहीं आया है।
यह भी पढ़े:-5 राज्यों के चुनाव परिणाम ने बढ़ायी दो नेताओं की ताकत, बीजेपी ने नहीं मानी बात तो 2019में उठाना होगा नुकसान
सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद राजनीति हो गयी थी तेज
सीएम योगी आदित्यनाथ के हनुमान जी को दलित बताने वाले बयान के बाद से राजनीति तेज हो गयी थी। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने हनुमान जी के जाति प्रमाण पत्र बनाने का आवदेन किया है तो यूपी के कई शहरों में दलितों ने हनुमान मंदिर पर कब्जा कर खुद ही पूजा-पाठ शुरू कर दिया था। सीएम योगी ने जिस सीट को जितने के लिए इतना बड़ा बयान दिया था वही पर बीजेपी प्रत्याशी की हालत पतली नजर आ रही है।
यह भी पढ़े:-उपेन्द्र कुशवाहा का NDA से अलग होते ही यूपी के इस बीजेपी नेता को बढ़ जायेगा कद
Published on:
11 Dec 2018, 2:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.