24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले नशे की डालते थे लत फिर बना देते थे तस्कर

लंका पुलिस ने एक करोड़ कीमत के मादक पदार्थ के साथ तीन को पकड़ा, राजस्थान से लाते थे हेरोइन व अफीम
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 2 Mar 2019, 6:52 PM IST

Police and Smuggler

Police and Smuggler

वाराणसी. लंका पुलिस ने तीन तस्कर को पकड़ कर एक करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ को बरामद करने में सपलता पायी है। शनिवार को सीओ भेलूपुर अनिल कुमार ने मीडिया के साथ पकड़े गये तस्करों की जानकारी साझा की। सीओ ने बताया कि पहले यह नये लड़कों को नशे का आदि बनाते थे और जब नशे की लत लग जाती थी तो उससे तस्करी कराते थे।
यह भी पढ़े:-अभिनंदन की रिहाई पर मुस्लिमों ने जलाये पटाखे ,बांटी मिठाई, जमकर लगाये पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

सीओ भेलूपुर अनिल कुमार ने बताया कि लंका थाना प्रभारी भारत भूषण तिवारी करौंदी के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच स्कूटी पर सवार होकर तीन व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब तीनों को रुकने का इशारा किया तो एक युवक वाहन पर रखे झोले को लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया और झोले की तलाशी ली तो उसमे से हेरोइन व अफीम बरामद हुई। सीओ भेलूपुर अनिल कुमार ने अनुसार ८६४ ग्राह अफीम व ३३५ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत एक करोड़ है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मनोज कुमार चौहान, प्रदीप कुमार गौंड व अशगर अली उर्फ राजू बैंड बताया है। तीनों ही तस्कर कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी है। तीनों आरोपियों ने बताया कि वह राजस्थान से मादक पदार्थ लाते हैं और नये युवकों में इसकी लत डालते हैं। एक बार युवकों को इसकी लत लग जाती है तो फिर उनसे तस्करी करायी जाती है। सीओ भेलूपुर ने बताया कि एक आरोपी पहले भी पकड़ा जा चुका है इनके गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटायी जा रही है इसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने क्यों कहा कि अरविंद केजरीवाल जाये और सीमा पर लड़ाई खत्म कराये

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग