25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंका पुलिस के हत्थे चढ़े पांच लुटेरे, चोरी की पांच बाइक व असलहा बरामद

बियर शाप के मालिक से लूट करने जा रहे थे अपराधी, कैंट, भेलूपुर व लंका से चोरी किये गये दो पहिया वाहन भी बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 6 Mar 2019, 4:18 PM IST

Lanka Police and Criminal

Lanka Police and Criminal

वाराणसी. लंका पुलिस ने अन्र्तजनपदीय गिरोह के पांच लुटेरों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। बुधवार को ट्रेनी आईपीएस व सीओ कैंट डा.अनिल कुमार ने पकड़े गये अपराधियों की जानकारी मीडिया के साथ साझा की। सीओ कैंट ने बताया कि पकड़े गये बदमाश बेहद शातिर है। चंदौली में एक बीयर शाप के मालिक को लुटने के लिए जा रहे थे। लंका पुलिस ने पहले ही बदमाशों को पकड़ कर चोरी की सात बाइक, अवैध असलहा व आभूषण बरामद किये हैं।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ ने थपथपायी थी अधिकारियों की पीठ, पुलिस ने पूछताछ के नाम पर मेयर पति के कर्मचारियों की जमकर पिटाई की

IMAGE CREDIT: Patrika

सीओ कैंट डा.अनिल कुमार ने बताया कि लंका पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर अपराधी चंदौली में किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। लंका थाना प्रभारी भारत भूषण तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ विश्व सुन्दरी पुल के पास घेराबंदी कर ली। इसी बीच विभिन्न बाइक पर सवार होकर पांच लोग आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब युवकों को रोकने का इशारा किया तो अपराधियों ने फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके पांच युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में इनके पास से रिवाल्वर, 4 कट्टा व आठ कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम भोला मौर्या निवासी बिहार, शक्ति सिंह निवासी बिहार, अंकित तिवारी निवासी चोलापुर, अजय साहनी निवासी लंका व मियानू साहनी निवासी लंका बताया है। पूछताछ में अपराधियों ने बाइक चोरी से लेकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से चोरी की सात बाइक व आभूषण भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार अजय व मियानू को छोड़ दिया जाये तो अन्य तीन अपराधियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़े:-बसपा में मिल सकता है इतने ब्राह्मण व मुस्लिमों को टिकट, अंसारी बंधुओं पर लगी सबकी निगाहे

चोलापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है अंकित तिवारी
कैंट सीओ डा.अनिल कुमार के अनुसार अंकित तिवारी चोलपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और टाप 10 अपराधी की सूची में शामिल है। अपराधियों ने बताया कि बाइक चोरी से लेकर छिनैती व लूट करते थे। गैंग के सदस्य बिहार में भी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़े:-यूपी की इन 26 सीट पर होगा बेहद दिलचस्प चुनावी मुकाबला, कभी सपा व बसपा तो कभी बीजेपी को मिलती है विजय

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग