5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी जुल्म की खुली कलई, ब्लूच नेताओं ने पीएम मोदी से कर दी यह मांग
Play video

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी जुल्म की खुली कलई, ब्लूच नेताओं ने पीएम मोदी से कर दी यह मांग

पोते के इलाज के लिए बनारस पहुंचे हैं मामा कादिर, जानिए क्या है कहानी

Google source verification

वाराणसी. बलूचिस्तान में पाकिस्तानी जुल्मों की कलई एक बार फिर खुल गयी है। वायर फार बलोच मिसिंग पर्सस अभियान के वाइस चेयरमैन मामा कदीर बलोच ने बुधवार को बनारस में पत्रकार वार्ता करके पाकिस्तान की कारगुजरियों की जानकारी मीडिया को दी है। मामा कदीर बलोच ने पीएम नरेन्द्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि बाग्लादेश की तरह बलूचिस्तान को भी आजाद कराये।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी की पुलिस के खिलाफ बीजेपी विधायक ने दिया धरना, मचा हड़कंप


उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान की स्थिति बहुत खराब है वहां पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी जुल्म ढहा रही है। बिना किसी आरोप के बलूचिस्तान के लोगों को हिरासत में ले लिया जाता है और फिर उनका पता नहीं चलता है। पाकिस्तान के इस जुल्म पर सारी दुनिया मौन है। हम लोगों को पीएम नरेन्द्र मोदी से बहुत उम्मीद है। संसद में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाना चाहिए। भारत ने जिस तरह से पाकिस्तान से बाग्लादेश को अत्याचार से मुक्ति दिलायी है उसी तरह बलूचिस्तान को भी आजाद कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान की सच्चाई दुनिया के सामने भी नहीं आ पाती है इसलिए हमारी आवाज दब जाती है। मामा कदीर बलोच अपने पोते के दिल के छेद का इलाज कराने बनारस आये हैं। कदीर बलोच के १० साल के पोते ने कहा कि बलूचिस्तान की स्थिति बेहद खराब है वहां बच्चे तक सुरक्षित नहीं है। बच्चों को स्कूल जाने में भी डर लगता है क्योंकि स्कूल तक असुरक्षित हो गये हैं।
यह भी पढ़े:-साजिश या दुर्घटना के चलते रेलवे गोदाम में लगी आग, देखे वीडियो

पाकिस्तान ने किया है हजारो बलोच नागरिक का अपहरण
शीर्ष बलोच नेता मामा कदीर ने कहा कि पाकिस्तान ने हजारों बलोच नागरिकों का अपहरण कर लिया है। अपने नागरिकों की रिहाई के लिए कदीर बलोच ने क्वेटा से इस्लामाबाद तक पदयात्रा की थी। कदीर बलोच के बेटे जलील की हत्या कर दी गयी है। जलील के ही बेटे के दिल में छेद है जिसका भारत में इलाज किया गया है इसलिए हम लोग भारत को धन्यवाद देते हैं।
यह भी पढ़े:-शादी के समय का रखेंगे ध्यान तो अटूट रहेगा बंधन

ये भी पढ़ें

image