स्कूल जा रही छात्रा को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने की कोशिश
लंका थाना क्षेत्र के डाफी में सोमवार की सुबह स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा से सरेराह छेड़खानी का मामला सामने आया है। छात्रा से सरेराह छेड़खानी देख लोगों ने शोहदे की पिटाई शुरु कर दी। जिसके बाद लोगों ने युवक को पुलिस चौकी ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस ने मामले को रफा-दफा करना चाहा। लेकिन छात्रा के परिजनों ने युवक पर कार्रवाई की मांग की। इस बीच मामले की जानकारी थाना लंका प्रभारी को हुई तो पुलिस ने छेड़खानी, पॉक्सो एवं अपहरण का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युव का नाम मोहम्मद जावेद बताया जा रहा है। जो सरायनंदन, खोजवां का निवासी और दो बच्चों का पिता है।
जानकारी के अनुसार विद्यालय जा रही छात्रा से घर के पास ही जावेद नाम का शख्स उससे अश्लील हरकतें करने लगा और जबरन अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश की। जिसके बाद घटना से सहमी छात्रा ने जब शोर मचाया तो लोग भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर छात्रा की मां और परिजन भी पहुंच गए। छेड़खानी का का मामला जान लोगों ने शोहदे की पिटाई कर रमना पुलिस चौकी को सौप दिया । वही पीड़िता के परिजनों ने चौकी प्रभारी पर सुलह के लिये दबाव बनाने का आरोप लगाया।
मामला लंका थाना प्रभारी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एवं अपहरण का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्री की मां का कहना है कि जावेद पिछले दो माह से स्कूल आते-जाते छात्रा से छेड़खानी एवं फोन कर अश्लील बातें करता था। उसकी हरकतों एवं धमकियों से आजिज आकर छात्रा की माँ ने अपना ठिकाना सुंदरपुर से बदल डॉफी को बना लिया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।