12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में 58 साल के शिक्षक की काली करतूत…जनता ने घेरा सरकारी स्कूल, आरोपी को दौड़ाया…मचा रहा हड़कंप

वाराणसी में प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्राओं से अश्लील हरकत की, छात्राओं ने घर जाकर अपने परिजनों को यह बात बताई जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में परिजन स्कूल को घेर लिये। पिटाई के डर से प्रिंसिपल कमरे में बंद कर छुप गया, सूचना मिलते ही स्कूल पर भारी फोर्स पहुंच गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, varanasi

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, आरोपी शिक्षक

वाराणसी जिले से शर्मनाक कर देने वाली खबर आई है यहां शिवपुर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले 58 साल के शिक्षक पर एक छोटी बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने का गंभीर आरोप लगा है।

बच्ची की शिकायत पर परिजनों ने घेरा स्कूल

बच्ची की शिकायत के बाद मामला सामने आते ही परिजन समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और स्कूल को घेर लिया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। जैसे जैसे वक्त बीत रहा था हालात तनावपूर्ण हो रहा था। सूचना मिलते ही शिवपुर थाना सहित कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई।

स्कूल में हंगामा, फोर्स ने प्रिंसिपल को सुरक्षित निकाला

स्कूल में चल रहे विवाद की सूचना मिलते ही
इस दौरान डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कराई। मौके पर आक्रोशित लोगों ने आरोपी शिक्षक को पकड़ने की कोशिश की।

प्रिंसिपल ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। लोगों ने भी स्कूल कैंपस में हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर भारी फोर्स मौके पर पहुंची, पुलिस ने किसी तरह आरोपी प्रिंसिपल को हेलमेट पहनाकर बाहर निकाला

परिजनों की तहरीर पर होगी कारवाई

पुलिस का कहना है कि बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर किया जाएगा। पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि शिवपुर के प्राथमिक विद्यालय में काफी संख्या में ग्रामीण आक्रोशित थे, टीचर पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगा था।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग