30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजपुरी के मेगास्टार मनोज तिवारी की फिल्मों में वापसी, इस लुक में आए नजर

भोजपुरी के मेगास्टार और बीजेपी के उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी 'यादव पान भंडार' में इस भूमिका में आ रहे नजर  

less than 1 minute read
Google source verification
Manoj Tiwari

Manoj Tiwari

वाराणसी. भोजपुरी फिल्मों कभी धूम मचाने वाले व भोजपुरी के मेगा स्टार एक बार फिर अपना जलवा दिखाने भोजपूरी फिल्मों की तरफ रुख कर लिया। उस सुपरस्टार का नाम है मनोज तिवारी। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की सिनेमा के पर्दे पर वापसी हो रही है। उनकी भोजपुरी फिल्म 'यादव पान भंडार' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है जिसमें वे पान की दुकान पर पान लगाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण जाने माने फिल्मकार जितेश दुबे ने पायल दुबे के साथ मिलकर किया है। जितेश दुबे ने 'धर्मवीर', 'मुन्नी बाई नौटंकीवाली', 'मारदेब गोली केहू ना बोली' जैसी हिट फिल्में दी हैं।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। मनोज तिवारी का कहना है कि बेहतरीन स्क्रिप्ट वाली फिल्म मिले तो खुशी होती है। 'यादव पान भंडार' की स्क्रिप्ट लाजवाब है। इसमें मनोज तिवारी और गुंजन पंत की जोड़ी एक साथ नजर आएगी। 'यादव पान भंडार' एक्शन ,ड्रामा और इमोशन से भरपूर है।

ये भोजपुरी फिल्म एक पानवाले की जिंदगी पर आधारित है,फिल्म में यादव का किरदार मनोज तिवारी निभा रहे है। इस फिल्म में मनोज तिवारी और गुंजन पंत के साथ-साथ संजय पाण्डेय,बृजेश त्रिपाठी,सीमा सिंह भी नजर आएंगे। फिल्म में म्यूजिक पर खास काम किया गया है। इसमें मधुकर आनंद का संगीत है। 'यादव पान भंडार' अगले महीने रिलीज होगी।

Story Loader