
Rahul Gandhi, Akhilesh Yadav and Mayawati
वाराणसी. बीजेपी ने सपा, बसपा व कांग्रेस से बड़ा मुद्दा छीन लिया है। लोकसभा चुनाव 2014में बीजेपी ने सरकार बनने पर सभी को १५ लाख रुपये देने का वायदा किया था। देश में फिर से लोकसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में विरोधी दलों ने इस पैसे को बड़ा मुद्दा बनाया हुआ है। मंगलवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के मंत्री ने बड़ा जवाब देकर विपक्ष का मुद्दा छीन लिया है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा देश के इंजीनियर व टेक्नीशियन का अपमान है वंदे भारत का मजाक उड़ाना
केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को औढ़े में पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ जनसभा को संबोधित किया। मनोज सिन्हा ने एक व्यक्ति की बात का हवाला देते कहा कि वह हमसे पूछते हैं कि पीएम नरेन्द्र मोदी कब १५ लाख रुपया देंगे। जब चट्टी पर जाते हैं तो सभी कहते हैं कि मिला आपको १५ लाख। मनोज सिन्हा ने कहा कि उस व्यक्ति ने लोगों को ऐसा जवाब दिया कि सभी की बोलती बंद हो गयी है। मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि उस व्यक्ति ने लोगों को बताया कि दो लाख का दुर्घटना बीमा, सवा दो लाख का घर, दो लाख का सामान्य बीमा, 12 हजार का शौचालय, 18 हजार का गैस कनेक्शन व पांच लाख का इलाज पीएम मोदी ने दिया है। इन्हें जोड़ दिया जाये तो कुल 12.50 लाख होते हैं। ढाई लाख ही बचे हैं, जिसे भी पीएम मोदी दे देंगे।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा करोड़ों किसान परिवार को ऐसे मिलेगा लाभ
लोकसभा चुनाव में तिनके की तरह उड़ जायेगा महागठबंधन
मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पहली बार देश में ऐसी सरकार बनी है जो योजनाओं का शिलान्यास करती है तो उसका लोकार्पण भी होता है। पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार ने इतना विकास कार्य किया है कि महागठबंधन तिनके की तरह हवा में उड़ जायेगा। बताते चले कि बीजेपी को चुनाव में हराने के लिए अखिलेश यादव व मायावती ने गठबंधन किया है और गठबंधन के साथ राहुल व प्रियंका गांधी ने भी 15 लाख को मुद्दा बनाया है।
यह भी पढ़े:-जब दिव्यांग ने सुनायी शायरी तो पीएम नरेन्द्र मोदी ने लगा लिया गले
Published on:
19 Feb 2019, 6:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.