
Muslim celebrate
वाराणसी. भारत के जाबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के सुरक्षित वतन वापसी के बाद से देश भर में खुशियां मनाने का दौर जारी है। शनिवार को चौक थाना के सामने मोहम्मद आसिफ के नेतृत्व में मुस्लिमों ने पटाखे जला कर व एक-दूसरे को मिठाई खिला कर वापसी का जश्र मनाया। इस दौरान मुस्लिमों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मुस्लिमों ने जुलूस निकाला और पटाखे जला कर अभिनंदन की वापसी का जश्र बनाया। मुस्लिमों ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन ने जिस बहादुरी के साथ पाकिस्तान के एफ-16 जहाज को गिराया और दुश्मन सेना के पकड़े जाने के बाद भी जिस बहादुरी के साथ लड़ाई लड़ी है उससे एक बार फिर साबित होता है कि देश का हर सैनिक व नागरिक अपने वतन की रक्षा के लिए कुछ भी कर सकता है। पाकिस्तान को अब समझ लेना चाहिए कि भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। दुनिया के सभी देशों के सामने पाकिस्तान की सच्चाई आ चुकी है। दुनिया की शांति के लिए पाकिस्तान खतरा बन चुका है और अब समय आ गया है कि सभी देश मिल कर पाकिस्तान को आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दंडित करें। मुस्लिमों ने कहा कि हमारे देश का वीर सपूत अभिनंदन ने पाकिस्तानी सेना को ईट का जवाब पत्थर से देकर एक बार फिर सेना की ताकत को दिखायी है। मुस्लिमों ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को ऐसा जवाब मिले कि वह कभी हमारे देश की तरफ आंख उठा कर देखने की हिम्मत न कर पाये।
Updated on:
2 Mar 2019, 2:10 PM IST
Published on:
2 Mar 2019, 2:10 PM IST
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.