नीलू वाराणसी में स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ, बालिका पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता व पोषणा अभियान की ब्रांड एम्बेसडर हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका मां किशोरी मिश्रा और अधिवक्ता सुदामा मिश्रा की बेटी नीलू अब पूरे देश की बेटियों व बहुओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं।