26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी की सौगातों की बारिश से टूट सकता है महागठबंधन का सबसे बड़ा सपना

40 हजार करोड़ से अधिक की योजना से तस्वीर बदलने की तैयारी, लोकसभा चुनाव 2019 में होगी दिलचस्प लड़ाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 17 Nov 2018, 5:33 PM IST

PM Narendra Modi and Political Party alliance

PM Narendra Modi and Political Party alliance

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी की सौगातों की बारिश में महागठबंधन का सबसे बड़ा सपना धुल सकता है। लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी व विरोधी दल में दिलचस्प लड़ाई होने के आसार है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने तस्वीर बदलने के लिए 40 हजार करोड़ से अधिक की सौगात दी है जो गेमचेंजर साबित हो सकती है।
यह भी पढ़े:-बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को सीएम योगी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, कानून का उल्लंघन

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को पीएम नरेन्द्र मोदी से ही सारी उम्मीद है। बीजेपी के स्टार प्रचारक का जितना जादू चलेगा उतनी सीटों पर कमल खिलना तय है। राहुल गांधी, मायावती व अखिलेश यादव के संभावित महागठबंधन भी इस बात को जानता है। विरोधियों ने पीएम मोदी पर लगातार हमला कर अपनी रणनीति का खुलासा कर दिया है। बीजेपी के विरोधी दलों ने अब पीएम नरेन्द्र मोदी को उनके संसदीय क्षेत्र में घेरने की तैयारी की है। यदि संभावित महागठबंधन अपनी योजना में सफल हो जाता है तो बीजेपी को सबसे अधिक झटका लगना तय है।
यह भी पढ़े:-CM योगी आदित्यनाथ ने नहीं की बाइक की सवारी, रैली को हरी झंडी दिखा कर हुए रवाना

पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र को दी है 40 हजार करोड़ से अधिक की सौगात
पीएम नरेन्द्र मोदी ने बनारस को ४० हजार करोड़ से अधिक की सौगात दी है। सांसद बनने के बाद से पीएम नरेन्द्र मोदी ने बनारस का १५ बार दौरा किया है। पीएम नरेन्द्र मोदी जब भी बनारस दौरे पर आये हैं तो कुछ न कुछ सौगात देकर ही गये हैं। जापना के पीएम शिंजो आबे, फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मैंक्रा तक को पीएम मोदी ने बनारस में भ्रमण कराया था। पीएम मोदी जानते हैं कि यदि संसदीय क्षेत्र का विकास नहीं किया तो फिर चुनाव जीतना कठिन हो सकता है वह भी ऐसे समय जब उनका मुकाबला कई दलों के महागठबंधन से हो।
यह भी पढ़े:-महागठबंधन से यादव व सवर्ण वोटर को दूर करने के लिए सामने आये दो बड़े नेता

महागठबंधन का टूट जायेगा सबसे बड़ा सपना
महागठबंधन ने पीएम नरेन्द्र मोदी को उनके संसदीय क्षेत्र में चुनाव हराने की तैयारी की है लेकिन जिस तरह से पीएम मोदी योजनाओं की सौगात दे रहे हैं उससे महागठबंधन का सपना धुल सकता है। दिसम्बर मेंं फिर पीएम मोदी का आगमन होना है और संसदीय क्षेत्र को सैकड़ों करोड़ का गिफ्ट देंगे। ऐसे में पीएम मोदी को घेरने के लिए महागठबंधन को किसी बड़े नाम को प्रत्याशी बनाने के साथ खास रणनीति से चुनाव लडऩा होगा। ऐसा नहीं किया तो फिर पीएम मोदी को चुनाव हराने का सबसे बड़ा सपना टूट जायेगा।
यह भी पढ़े:-विश्वविद्यालय व छात्र राजनीति में इंट्री के नाम पर थमाया असलहा, डबल मर्डर कर मचायी सनसनी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग