
PM Narendra Modi
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के बनारस प्रवास के दौरान दिव्यांगजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। एक दिव्यांग ने पीएम नरेन्द्र मोदी को एक शेर सुनाया और फिर उनके पैर छू लिए। पीएम मोदी ने तुरंत ही दिव्यांग को गले लगाया और पीठ भी थपथपायी।
यह भी पढ़े:-मायावती ने बनायी थी योजना, पीएम नरेन्द्र मोदी ने मूर्त रूप देकर साधे कई समीकरण
पीएम नरेन्द्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस के दौरे पर आये हुए हैं। बाबतपुर हवाई अड्डे पर वायुसेना के जहाज से पीएम नरेन्द्र मोदी आये थे। यहां पर उनका स्वागत राज्यपाल राम नाइक व सीएम योगी आदित्यानाथ ने किया। इसके बाद हेलीकाप्टर से पीएम नरेन्द्र मोदी डीरेका स्थित हेलीपैड पहुंचे। हैलीपैड पर पीएम मोदी का स्वागत दिव्यांगजनों ने किया। एक दिव्यांग पीएम मोदी के सामने आया और यह शेर रखता है जो हौसला आसमान छूने का, उसको नहीं होती है परवाह गिर जाने की,दुनिया में हर चीज ठोकर खाकर टूट जाया करती है, सफलता ऐसी चीज है जिसे ठोकर खाकर प्राप्त किया जा सकता है को पढ़ा। शेर पढऩे के बाद दिव्यांग ने पीएम नरेन्द्र मोदी का पैर छू कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने दिव्यांग को गले लगा लिया।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने संत रविदास मंदिर में जाकर टेका मत्था
संत रविदास मंदिर में किया दर्शन, कैंसर अस्पताल की दी सौगात
पीएम नरेन्द्र मोदी ने संत रविदास मंदिर में जाकर दर्शन किया। इसके बाद रैदासियों को संबोधित कर मंदिर के लिए किये जा रहे विकास कार्य की जानकारी ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने बनारस को कैंसर अस्पताल सहित अन्य सौगात दी है। कार्यक्रम के अंत में औढ़ स्थित जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस आयेंगे। पुलवामा आंतक हमले के बाद से पाकिस्तान पर कार्रवाई के लिए पीएम नरेन्द्र सरकार पर जनता का दबाव बढ़ा है ऐसे में माना जा रहा है कि इस जनसभा से पीएम नरेन्द्र मोदी सख्त कार्रवाई करने का संदेश देंगे।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी को काला झंडा दिखाने जा रहे समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया
Published on:
19 Feb 2019, 1:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.