
PM Narendra Modi said lord shiva
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर से जिस सफर की शुरूआत की थी उसका कारवां अब विश्वनाथ धाम पहुंच गया। बनारस का सांसद बनने से पहले गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी ने काशी पहुंचने पर कहा था कि सोमनाथ से काशी विश्वनाथ आया हूं। इसके बाद 2014 संसदीय चुनाव का नामांकन करते समय कहा था कि मैं यहां आया नहीं हूं। मुझे मां गंगा ने बुलाया है। लोकसभा चुनाव 2019 की दहलीज पर खड़े होकर पीएम मोदी ने उन सारी चीजों को दोहराया है जिसको लेकर विरोधी दल के नेता भी हमलावार रहते हैं।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर बाहुबली को दिया बड़ा मौका, बीजेपी की लग सकती है लॉटरी
काशी विश्वनाथ मंदिर से शुरू हुआ कारवां काशी विश्वनाथ धाम पहुंच गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बनारस आगमन में धर्म से लेकर विकास सभी मुद्दों को छुआ। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करनेे के साथ ही परिसर के विस्तारीकरण की 600 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया। अस्सी घाट पर लगभग तीन साल पहले ही पीएम ने फावड़ा चला कर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की थी इस बार विश्वनाथ धाम के लिए फावड़ा चलाया है। काशी के लोगों को जोड़ते हुए कहा कि यहां पर विश्वनाथ धाम बन जायेगा। इसके बाद यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष अनुभूति होगी। पीएम ने कहा कि मुझे सपने में काशी विश्वनाथ आये थे और कहा था कि बोलते बहुत हो। कुछ करके दिखाओगे। सैकड़ों साल से तंग गलियों में बाबा जकड़े हुए थे नया विश्वनाथ धाम इतना खुला हुआ है कि उसके बन जाने के बाद बाबा को तंग जगह से मुक्ति मिल जायेगी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने सपा व कांग्रेस का नाम लिए बिना ही निशाना साधा है कहा पूर्व सरकारों ने काशी विश्वनाथ की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया था। यूपी में हमारी सरकार तीन साल पहले बन जाती तो आज में विश्वनाथ धाम का उद्घाटन करने आता।
यह भी पढ़े:-प्रवीण तोगडिय़ा का पीएम नरेन्द्र मोदी पर बड़ा हमला, कहा पांच साल में शहीद हो गये इतने सैनिक
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया प्रणाम, कहा हमारी सरकार ने आधी आबादी को दिया उनका हक
पीएम नरेन्द्र मोदी ने बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में महिलाओं को संबोधित किया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय आजीविका सम्मेलन में पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने आधी आबादी को हक दिलाया। विदेश में रहने वाले भारतीय अब भारतीय लड़कियों से शादी करके उन्हें धोखा नहीं दे पायेंगे। इसके लिए हम कानून ला रहे हैं। महिलाओं को प्रसव से पूर्व छह हजार की आर्थिक मदद, मातृत्व अवकाश १२ सप्ताह से बढ़ा कर २६ हफ्ते, बच्चों व माताओं का टीकाकरण, पीएम आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम से घर की रजिस्ट्री, खनन के क्षेत्र में महिलाओं को काम करने का अवसर देना, रेप करने वालों को फांसी की सजा आदि प्रावधान हमारी सरकार ने किये हैं, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित व स्वालंबी करना है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाया गया है। पांच साल पहले इस ग्रुप को २३ हजार करोड़ का लोन मिला था हमारी पांच साल की सरकार में यह लोन बढ़ कर दो लाख करोड़ हो जायेगा। योजना से छह करोड़ बहने जुड़ी है जो अपने घर व समाज के साथ देश को आर्थिक समृद्धि दे रही है जल्द ही इस योजना से 10 करोड़ महिलाओ को जोड़ जायेगा।
यह भी पढ़े:-9 साल बाद पता चला कि बेटी है कोठे पर, भाई को ग्राहक बना कर भेजा तो हुआ कुछ ऐसा
Published on:
8 Mar 2019, 4:58 PM IST
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.