26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोगों ने किया कुछ ऐसा कि पीएम नरेंद्र मोदी को रोकना पड़ा भाषण

वाजिदपुर में कई बार पीएम मोदी को कहनी पड़ी यह बाते, कहा सुने ले यह जानकारी देशवासियों को बतानी बहुत जरूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 12 Nov 2018, 8:01 PM IST

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने हरहुआ के वाजिदपुर में भाषण देते समय भीड़ ने ऐसा किया कि उन्हें कुछ देर शांत हो जाना पड़ा। पीएम नरेन्द्र मोदी को कई बार बीच में ही अपना भाषण रोकना पड़ा। जल परिवहन के फायदे बता रहे पीएम नरेन्द्र मोदी को शांत देख कर भीड़ की प्रतिक्रिया बदल गयी। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने कुछ देर शांत होने के बाद अपना बात कहनी शुरू की।
यह भी पढ़े:-नेचर, कल्चर व एडवेंचर का संगम बनेगी काशी-पीएम नरेन्द्र मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने हर हर महादेव के साथ भाषण की शुरूआत की थी और थोड़ा देर भोजपुरी में भी बोला। पीएम नरेन्द्र मोदी के भाषण का बड़ा हिस्सा जल परिहवन के फायदे बताने में ही बीता। पीएम नरेन्द्र मोदी से 24 अरब की सौगात मिल जाने से बनारस की जनता बेहद खुश थी। वाजिदपुर में पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली में भारी भीड़ उमड़ी थी। भीड़ का उत्साह इतना अधिक था कि वह प्रधानमंत्री के भाषण के समय भी मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आप लोग शांत हो जाये सभी को सुनना है। इसके बाद पीएम मोदी ने फिर भाषण आरंभ किया। भीड़ लगातार मोदी-मोदी के नारे लगायी जा रही थी इस पर पीएम मोदी ने कहा कि यहां पर लोग पहले से आये हैं और मुझे आने में देरी हो गयी है देशवासियों को यहां से जल परिवहन से जुड़ी सारी बाते बतानी है। इसके बाद भी जनता पर अधिक असर नहीं हुआ तो पीएम मोदी शांत हो गये और कहा कि जब आप लोग चुप होंगे तभी मैं अपनी बात कहुंगा। कुछ देर शांत रहने के बाद पीएम मोदी मुस्कराये और कहा कि इसी ऊर्जा व उत्साह के साथ लोकसभा चुनाव 2019 को जीताना। भीड़ से आवाज आयी हा। पीएम नरेन्द्र मोदी जनता के प्यार से इतना खुश् हो गये कि मंच से ही लोगों को प्यार देने के लिए धन्यवाद किया। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि अब मुझे भाषण देने दोगे। जनता ने कहा हा। बीच में मोदी मोदी के नारे तो नहीं लगाओपीएम मोदी ने २० मिनट से अधिक समय तक भाषण देने के बाद बाबतपुर से हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गये।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र ने पहले मां गंगा को हाथ जोड़ कर किया प्रणाम, फिर हरी झंडी दिखा कर मालवाहक जहाज को किया रवाना

24 अरब की दी सौगात
पीएम नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 के पहले बनारस में विकास की बयार बहाने के लिए 24 अरब से अधिक की सौगात दी है। मल्टी मॉडल टर्मिनल, दीनापुर एसटीपी, बाबतपुर फोरलेन, आईपीडीए समेत कई योजना शामिल है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने काशी में पहुंचने के बाद रचा इतिहास, देश का पहला वाटर हाइवे राष्ट्र को समर्पित

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग