
Praveen Togadia
वाराणसी. प्रवीण तोगडिय़ा ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की पांच साल की सरकार में 481 सैनिक शहीद हुए हैं।
यह भी पढ़े:-9 साल बाद पता चला कि बेटी है कोठे पर, भाई को ग्राहक बना कर भेजा तो हुआ कुछ ऐसा
प्रवीण तोगड़िया ने भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किये गये एयर स्ट्राइक को लेकर सीधे कुछ नहीं कहा है इतना अवश्य कहा कि एयर स्ट्राइक के बाद भी आतंकी हमले बंद नहीं हो रही है। एयर स्ट्राइक के बाद भी सेना व अर्धसैनिक बलों के जवान शहीद हुए हैं। आवश्यकता पड़ती है तो पाकिस्तान को ही तबाह कर देना चाहिए। देश का एक भी सैनिक किसी हाल में शहीद नहीं होना चाहिए। पीएम नरेन्द्र मोदी के आठ मार्च को काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के लिए भूमि पूजन के प्रश्र पर कहा कि यहां का एक भी प्राचीन मंदिर नहीं हटना चाहिए। काशी की पहचान ही इन प्राचीन मंदिरों से है। काशी की प्राचीन रुप को संरक्षित रखते हुए ही यात्रियों के विकास के लिए कार्य होना चाहिए।
यह भी पढ़े:-मोबाइल व पैसा छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी थी छात्र को गोली, दो गिरफ्तार
दुखद है सांसद व विधायक के बीच की मारपीट
प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा कि संत कबीरनगर में जिस तरह से बीजेपी सांसद व विधायक में मारपीट हुई है वह दुखद है। राम मंदिर के प्रश्न पर कहा कि केन्द्र सरकार को अध्योध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कानून लाना चाहिए। बीजेपी ने कहा था कि वह सत्ता में आयेगी तो राम मंदिर का निर्माण होगा। बीजेपी सत्ता मेें आयी है लेकिन राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर उनसे भेंट करने का समय मांगा गया है। सीएम योगी से मुलाकात के दौरान भी राम मंदिर ही हमारा मुख्य मुद्दा रहेगा। महंत अवैद्यनाथ जी का सपना था कि राम मंदिर का निर्माण हो। सीएम योगी आदित्यनाथ को महंत अवैद्यनाथ का सपना पूरा करना चाहिए। सरकार को इस मामले में तुरंत ही अध्यादेश लाना चाहिए।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ ने थपथपायी थी अधिकारियों की पीठ, पुलिस ने पूछताछ के नाम पर मेयर पति के कर्मचारियों की जमकर पिटाई की
Published on:
7 Mar 2019, 12:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.