वाराणसी

बाहुबली विजय मिश्रा को सजा होने के बाद पहली बार सामने आई पीड़िता, फफक कर रोई और कह दी बड़ी बात

साल 2014 में वाराणसी की जैतपुरा थाने की रहने वाली सिंगर से दुष्कर्म मामले में बाहुबली और पूर्व विधायक विजय मिश्रा को सजा मिल चुकी है। भदोही एमपी/एमएलए कोर्ट ने विजय को 15 साल की कैद और डेढ़ लाख जुर्माना लगाया है। इस सजा के बाद पहली बार वाराणसी की रहने वाली पीड़िता मीडिया के सामने आई और एक बार फिर जान का खतरा बताया। पीड़िता इस दौरान फफक फफक के रोई।

1 minute read
Nov 09, 2023
जानिए किसने मांगी बाहुबली विजय मिश्रा के लिए उम्रकैद

वाराणसी। बाहुबली विजय मिश्रा पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाने वाली सिंगर ने एक बार फिर खुद पर जान का खतरा बताया है। पीड़िता ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेस कर मीडिया के सामने यह बात रखी। पीड़िता के अनुसार जेल में बंद बाहुबली विजय मिश्रा मेरी हत्या करवा सकता है। इसके अलावा पीड़िता ने विजय मिश्रा के बेटे और नाती के बरी करने के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की बात भी कही। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए फफक पड़ी और कोर्ट से न्याय की आस लगाईं। पीड़िता ने विजय मिश्रा पर जेल में बैठ साजिश करने और उनके परिजनों से अपनी जान का खतरा बताया है। इसके अलावा फर्जी मुकदमा किए जाने की बात कही।

ष्कर्म के लिए सिर्फ 15 साल सजा, यह अन्याय है

मीडया के सामने आई पीड़िता ने कहा कि बाहुबली विजय मिश्रा को कोर्ट ने सिर्फ 15 साल की सजा दी है जो कम है। क्या एक दुष्कर्म के आरोपी की सिर्फ 15 साल की सजा होनी चाहिए, जिस दर्द को पीड़िता जिंदगी भर महसूस करेगी उसके लिए सिर्फ 15 साल सजा। पीड़िता ने कहा कि हाईकोर्ट में जल्द ही इस फैसले के खिलाफ अपील करते हुए उम्र कैद की सजा मागूंगी क्योंकि यह सजा कम है। इसके अलावा उसके बेटे और नाती के लिए भी सजा मांगूंगी क्योंकि वो दोनों भी दुष्कर्म के दोषी हैं।

पीएम-सीएम से न्याय की गुहार कर फफक पड़ी पीड़िता

बाहुबली विजय मिश्रा को उम्र कैद की सजा मांगते हुए पीड़िता फफक पड़ी और उसने सीएम और पीएम से गुहार लगाईं कि महिला सशक्तिकरण की बात की जाती है ऐसे में दोनों महानुभावों से अपील है कि मुझे न्याय दिलाने की कृपा करें, जिस व्यक्ति की वजह से आज समाज मुझे गलत निगाह से देखता है उन्हें इतनी कम सजा नाकाबिले बर्दाश्त है और इसके खिलाफ अपील भी करूंगी।

Published on:
09 Nov 2023 10:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर