
Rahul Gandhi
डॉ अजय कृष्ण चतुर्वेदी
वाराणसी. बसपा सुप्रीमों मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कांग्रेस से किनारा करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। उनकी इस मुहिम में पार्टी के राष्ट्रीय महासिचव अशोक गहलौत भी शामिल है। राहुल की इस नई रणनीति से आम कार्यकर्ताओं के बीच और नेताओं के बीच खासा उत्साह नजर आने लगा है। माना जा रहा है कि अगर उनकी यह रणनीति सफल रही तो यूपी में कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सकेगी और वह भी अकेले दम पर।
भले ही कोई कहे कि राहुल ने यह काम बहुत देर से शुरू किया है लेकिन उनका जो प्रयास है उसे राजनीतिक गलियारे में काफी सराहा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषक तो यहां तक मान कर चल रहे हैं कि राहुल गांधी की यह रणनीति से साफ दिख रहा है कि अगला चुनाव पार्टी अकेले दम पर लड़ेगी। वह किसी के आगे घुटने नहीं टेकने वाले। इससे पार्टी के वरिष्ठ नेता से लेकर समर्पित कार्यकर्ताओं में जोश है, उनका कहना है कि जो बात हम लोग वर्षों से कह रहे थे वह काम अब राहुल गांधी ने शुरू कर दिया है।
हलो मैं राहुल गांधी...
राहुल गांधी का सारा फोकस यूपी संगठन पर है। वह खुद जिला और शहर अध्यक्षों से मुखातिब हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल रोजाना 25-30 जिला व शहर अध्यक्षों से टेलीफोन पर संपर्क कर रहे हैं। इसकी सूचना पहले ही दे दी जाती है। समय तय रहता है। उस खास वक्त पर जिला व शहर अध्यक्ष मुस्तैद रहते हैं। राहुल गांधी के पीए उन्हें फोन करते हैं, फिर यह बताते हैं कि राहुल जी बात करेंगे।
राहुल ने जानी जिला कांग्रेस की हालत
इसी कड़ी में बनारस का भी नंबर आया। राहुल गांधी ने जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा से करीब 20-25 मिनट बात की। प्रजानाथ शर्मा ने पत्रिका को बताया कि इस लंबी बातचीत में राहुल जी ने जिला कांग्रेस की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के बाबत यह जानने की कोशिश की कि यहां पार्टी किस तरह से काम कर रही है। कैसे-कैसे काम हो रहे हैं। बनारस की स्थिति क्या है। संगठन क्या कर रहा है।
जिलाध्यक्षों के बढ़ेंगे अधिकार, मिलेगी शक्ति
उन्होंने बातों-बातों में जिलाध्यक्ष को बताया कि जल्द ही उनके अधिकार बढाए जाएंगे। उन्हें और ताकतवर किया जाएगा। बिना ताकत के काम नहीं चलने वाला। क्या अधिकार मिलेंगे इसका खुलासा तो नहीं किया पर कहा बहुत जल्द मिल जाएगा
अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
पार्टी अनुशासन पर भी बात हुई। अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी के कार्यक्रमों में सभी को मिलजुल कर सहभाग करना होगा। जिले का हर नेता पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लें इसकी पूरी जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष की होगी। वह पूरी मुस्तैदी के साथ काम करेगा, पार्टीहित में लोगों को दिशा निर्देश देगा और राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर से जारी होने वाले दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन कराएगा।
दिक्कतों से हूं वाकिफ जल्द दूर होंगी
शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा कि मैं आप लोगों की दिक्कतों से वाकिफ हूं। परेशानियां हैं लेकिन उन्हें दूर किया जाएगा। लेकिन आप पार्टी के लिए दृढ़ हो कर खड़े रहे हैं। पार्टीहित में जो भी हो वह करने के लिए आप स्वतंत्र हैं।
लोकसभा टिकट जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर
लोकसभा टिकट बंटवारे के बाबत राहुल गांधी ने कहा कि जिलाध्यक्ष की संस्तुति ही सर्वोपरि होगी। इस पर प्रजा ने पार्टी अध्य़क्ष को बताया कि यह तो पहले से ही है। इस पर हंसते हुए उन्होने जवाब दिया कि ऐसा नहीं, देखते रहिए आप बिना किसी दबाव के जिसका नाम सुझाएंगे टिकट उसे ही दिया जाएगा। बस आपके स्तर से निष्पक्षता होनी चाहिए।
गांवों में रात्रि प्रवास प्लान को सराहा
गांवों में प्रवास के बनारस जिला कांग्रेस के प्रस्ताव को राहुल गांधी ने काफी सराहा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों की बाढ लगा दीजिए। आमजन से सीधा संबंध स्थापित कीजिए। आम आदमी आप से जु़ड़ेगा तो पार्टी मजबूत होगी। अच्छा है आप सभी लोग गांवों में जाएं, रात गुजारें, गांव वालों के साथ चौपाल लगाएं। साथ में भोजन पर वार्ता करे। उन्हें पार्टी की रीति-नीति समझाने के साथ ही उनकी राय भी जानें। उनकी तकलीफों को जान कर उसे दूर करने का प्रयास करें।
बनारस में रहने वाले गुजरातियों से मिलें उनकी मदद करें
राहुल गांधी ने जिलाध्यक्ष से गुजरात प्रकरण पर भी वार्ता की। उन्हें बताया कि मुझे पता है कि बनारस के काफी लोग गुजरात में काम के लिए गए हैं। ऐसे परिवारों से मिलें। उनकी पीड़ा को समझें। उनकी मदद करें।
Published on:
12 Oct 2018 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
