25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलीम-सुलेमान के धमाल संग पूरी हुई IIT BHU के सांस्कृतिक उत्सव ‘काशीयात्रा’

-काशीयात्रा का अंतिम दिन भी रहा रोमांच से भरपूर -इंडी रॉक बैंड प्रतियोगिता ' अदवैता ' में IIT BHU ने परचम लहराया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 19 Jan 2020, 9:14 PM IST

IIT BHU cultural festival Kashiyatra

IIT BHU cultural festival Kashiyatra

वाराणसी. IIT BHU के सांस्कृतिक उत्सव 'काशीयात्रा' पूरी हुई सलीम-सुलेमान के धमाल के साथ। इस तीन दिवसीय उत्सव के अंतिम दिन का आगाज़ हुआ फेस पेंटिंग और रंगबाज़ से, जिसमे सभी प्रतियोगी ने अपनी चित्रकला का खूब प्रदर्शन किया। इंडी रॉक बैंड प्रतियोगिता ' अदवैता ' में आई आई टी ( बीएचयू ) ने परचम लहराया।

अंतिम दिन का आगाज़ हुआ फेस पेंटिंग और रंगबाज़ से, जिसमे सभी प्रतियोगी ने अपनी चित्रकला का खूब प्रदर्शन किया। इस इवेंट का निर्णायक -गरड रेनू खेरा और विमल चंद्रन ने किया।

इसके बाद रंगमंच (स्टेज प्ले ) का आयोजन किया गया। इसमें सभी प्रतियोगी ने अपने अभिनय प्रदर्शन से जजों को खूब प्रभावित किया।| इस इवेंट को जज करने के लिए असीमा भट्ट और मनीष जोशी वह उपस्थित थे। इस इवेंट को जबलपुर के छात्रों ने जीता है। इसी के बाद अभिनय का एक और प्रतियोगिता 'अस्मिता' आयोजित की गई जिसमे प्रतियोगी को जज करने के लिए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजेश खट्टर भी मौजूद थे।

इसके बाद इन्क्विज़ता के अंतर्गत मेला क्विज और इंडिया क्विज का आयोजन किया गया, जिसमे प्रतियोगी ने अपनी अक्लमंदी का खूब परिचय दिया।

मेला क्विज और इंडिया क्विज को जज करने के लिए लोकेश क़ाज़ा वह उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में जयंत यादव (दिल्ली यूनिवर्सिटी ) और मोहमद मुनाद (AIIMS ,दिल्ली )ने बाज़ी मारी।

इसके बाद राजपुताना ग्राउंड में सोलो डांस ( कट अ रग ) और ग्रुप डांस ( ब्लिस ) के फाइनल्स हुए। कट अ रुग में ग़ाज़ीपुर की मानसी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी दौरान शताब्दी कृषि भवन में कृति नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रतियोगी को स्वयं का संगीत (ओरिजिनल कम्पोजीशन )प्रस्तुत किया। इसके बाद सुर प्रतियोगिता का फाइनल राउंड हुआ जिसमे तनुश्री ने बजी मारी और प्रथम स्थान हासिल किया। इंडी रॉक बैंड प्रतियोगिता ' अदवैता ' में आई आई टी ( बीएचयू ) ने परचम लहराया।

काशीयात्रा '20 का अंत सलीम -सुलेमान की शानदार और अविस्मर्णीय परफॉरमेंस से हुआ। टेक्नोलॉजी ग्राउंड में आयोजित इस कॉन्सर्ट को देखने के लिए हजारो की संख्या में लोग पहुंचे और खूब आनंद उठाया।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग