12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
यातायात नियमों का पालन नहीं किया तो इन चौराहों पर कट जायेगा चालान, सिग्नल के साथ हाईटेक कैमरे चालू
Play video

यातायात नियमों का पालन नहीं किया तो इन चौराहों पर कट जायेगा चालान, सिग्नल के साथ हाईटेक कैमरे चालू

पैरवी भी नहीं आयेगी काम, एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत ने किया सिग्नल लाइट का शुभारंभ

Google source verification

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस में स्मार्ट सिटी के तहत चार चौराहों पर कैमरों ने काम करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत ने मलदहिया पर सिग्नल लाइट व्यवस्था का शुभारंभ किया। तीन अन्य चौराहों पर सिग्नल लाइट व कैमरे आरंभ हो गये हैं। इनमे मलदहिया के अतिरिक्त सिगरा, साजन चौराहा व रथयात्रा शामिल है।
यह भी पढ़े:-SSP के रियल्टी चेक में फेल हो गये चार थानेदार


बनारस की यातायात व्यवस्था पर हमेशा से सवाल उठता रहा है। अतिक्रमण के बाद यातायात नियमों का पालन नहीं करने से ही व्यवस्था बिगड़ती जा रही थी। बनारस पहले से ही स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल हो गया है। स्मार्ट सिटी बनने के लिए यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की सख्त जरूरत है और इसी क्रम में शहर के चार चौराहों पर कैमरों को चालू कर दिया गया है। कैमरे इस ढंग से लगाये गये है कि कोई भी इनकी पहुंच से बाहर नहीं रहेगा।
यह भी पढ़े:-सिपाही पर हमला करने के बाद दीवार से सिर टकराने लगा बंदी, देखते रह गये पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

सुबह सात से रात 10 बजे तक होगी खास सख्ती
सुबह सात से रात 10 बजे तक खास सख्ती होगी। इसके बाद भी कैमरे चालू रहेंगे। मलदहिया चौराहे पर जेब्रा लाइन भी बनायी गयी है यदि आप जेब्रा लाइन को पार करके अपने वाहन को खड़ा करते हैं तब भी आपक चालान कट जायेगा। हालांकि चौराहे पर टाइमर नहीं लगा है लेकिन अधिकतम 90 सेकेंड तक सिग्नल रेड या ग्रीन रहेगा। बनारस में पहले भी सिग्नल आरंभ किये गये थे और नियम तोडऩे वालों का चालान करने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस की थी। अब ऐसा नहीं है। इस बार कैमरे आपका चालान काटेंगे और कोई पैरवी भी काम नहीं आयेगी।
यह भी पढ़े:-सावन में 10 हजार शिवभक्तों की शपथ, दिलायेंगे बेटी को जीने का अधिकार

start signal and smart camera in Banaras
IMAGE CREDIT: Patrika

यातायात नियमों का पालन करके जुर्माना भरने से बचे
एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करके सफर को सुरक्षित बनाये। इन कैमरों को लगाने का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग करना है। कैमरों के आरंभ हो जाने के बाद कोई भी नियम का उल्लंघन करता है तो चालान उसके घर पहुंच जायेगा। सुरक्षित व सुव्यवस्थित यातायात के लिए लोगों को यातायात पुलिस को सहयोग करना चाहिए।
यह भी पढ़े:-नवरात्रि पर रोशनी से नहा उठेगा शहर, लगेगी 10 हजार LED लाइट

रिक्शा व साइकिल चालक के कौन पढ़ायेगा यातायात का पाठ
स्मार्ट सिटी के तहत लगाये गये कैमरों उन्हीं वाहनों के लिए कारगर साबित होंगे, जिन पर नम्बर प्लेट लगे होंगे। साइकिल व रिक्शा चालक भी यातयात नियमों का उल्लंघन करते हैं उन्हें नियमों का पाठ कौन पढ़ायेगा। मौके पर ट्रैफिक पुलिस है तो इन लोगों को नियमों की जानकारी दे सकती है यदि पुलिस नहीं होगी तो इन्हें रोकना कठिन हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-डिवाइडर पर चढ़ कर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 40 घायल