
SSP Anand Kulkarni
वाराणसी. एसएसपी ने एक साथ 99 सिपाहियों का तबादला कर दिया है। आईपीएस अधिकारी की कार्रवाई से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिन थानों से सिपाहियों को हटाया गया है वहां पर नये सिपाहियों की तैनाती शुरू हो गयी है। नये सिपाहियों की तैनाती से पहले ट्रेनी आईपीएस उनका साक्षात्कार कराया जा रहा है इसके बाद ही तैनाती मिलेगी।
बनारस के एसएसपी आनंद कुलकर्णी की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। एसएसपी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि सीमा के थाने में दो साल व उससे अधिक समय से तैनात सिपाही अवैध वसूली में जुटे हुए हैं। लगातार शिकायत मिलने पर एसएसपी ने सख्त कदम उठाने की तैयारी की। एसएसपी ने सीमावर्ती थानों के 99 सिपाहियों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया है। अवैध वसूली की जांच ट्रेनी आईपीएस व कैंट सीओ डा.अनिल कुमार को सौंपी गयी है। जांच रिपोर्ट में दोषी मिलने पर सिपाहियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी। इसके अतिरिक्त एसएसपी ने उन सिपाहियों की भी जांच शुरू करा दी है, जिनके खिलाफ खराब व्यवहार करने की लगातार शिकायत मिल रही है।
17 सिपाहियों पर भी चलाया था कार्रवाई का चाबुक
एक्शन में आये एसएसपी ने पहले १७ सिपाहियों पर कार्रवाई का चाबुक चलाया था। एसएसपी ने ट्रकों से अवैध वसूली के आरोप में ९ सिपाहियों को निलंबित किया था और ड्यूटी में लापरवाही बतरने के आरापे में आठ सिपाही को लाइन हाजिर भी किया था। इसके बाद ९९ सिपाहियों का ट्रांसफर किया है। एसएसपी की कार्रवाई से पुलिस प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। नियमों का उल्लंघन करन ेवाले पुलिसकर्मियों को अब कार्रवाई होने का डर सताने लगा है।
Updated on:
25 Feb 2019, 12:49 PM IST
Published on:
25 Feb 2019, 12:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.