2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुड टच-बैड टच’ से खुला राज, बच्चियों ने बताई सच्चाई, आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीटा

सोनभद्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो छोटी बहनों ने एक बिजली मैकेनिक पर गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अक्सर उनके घर आता-जाता था और बच्चियों के साथ खेलने के बहाने समय बिताता था। परिवार को पहले उस पर कोई शक नहीं हुआ। “गलत […]

less than 1 minute read
Google source verification
शर्मनाक वारदात। प्रतीकात्मक तस्वीर

शर्मनाक वारदात। प्रतीकात्मक तस्वीर

सोनभद्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो छोटी बहनों ने एक बिजली मैकेनिक पर गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अक्सर उनके घर आता-जाता था और बच्चियों के साथ खेलने के बहाने समय बिताता था। परिवार को पहले उस पर कोई शक नहीं हुआ।

"गलत तरीके से छूते हैं अंकल"

सोमवार को जब दोनों बच्चियां ट्यूशन गईं, तो वहां टीचर ने उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया। इसके बाद बड़ी बहन ने बताया कि वह अंकल उसके साथ गलत तरीके से छूते हैं। छोटी बहन ने भी अपने साथ ऐसा होने की बात कही। यह सुनकर परिवार वाले हैरान रह गए और तुरंत आरोपी के पास पहुंच गए।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

गुस्से में लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और उन्होंने भी उसे मारा। बाद में आरोपी को बाजार में घुमाते हुए थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बच्चियों के पिता की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा और चिंता का माहौल है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग