14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में शर्मनाक हरकत, कर्मचारियों के शराब पीने का वीडियो वायरल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में कर्मचारियों के शराब पीने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बताया जा रहा […]

less than 1 minute read
Google source verification
ai image

AI image

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में कर्मचारियों के शराब पीने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में मरीजों के ब्लड सैंपल लेने और जांच रिपोर्ट तैयार करने का काम होता है। इसी लैब में ड्यूटी के दौरान कुछ लैब टेक्नीशियन और संविदा कर्मचारियों ने कथित तौर पर शराब और नॉनवेज पार्टी कर ली। आरोप है कि कर्मचारियों ने वहीं खाना भी बनाया और मौज-मस्ती की, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

हरकत में आया प्रशासन

वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. एस. राम ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस तरह की घटना से अस्पताल की छवि खराब होती है और मरीजों की सुरक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल खड़े होते हैं। इसलिए इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है।

सभी कर्मचारियों को दी सख्त चेतावनी

प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी भी दी है कि वे अपने कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखें और ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या अनुचित गतिविधि में शामिल न हों। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए भी कड़े कदम उठाने की बात कही गई है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग