29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनीष सिंह हत्याकांड: प्रदर्शन की सूचना मिलते ही छवानी में तब्दील हुआ वाराणसी जिला मुख्यालय, कई संगठनों के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट

Manish Singh Murder Case: वाराणसी में कारोबारी मनीष सिंह की हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों और मनीष सिंह की पत्नी के समर्थन में लोगों ने बड़े विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसको लेकर माहौल गर्म हो गया।

2 min read
Google source verification
Manish singh murder

वाराणसी जिला मुख्यालय पर तैनात पुलिस (फोटो-पत्रिका)

Manish singh murder case:वाराणसी में कारोबारी मनीष सिंह की हत्या का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों और मनीष सिंह की पत्नी के द्वारा प्रदर्शन किए जाने के ऐलान के बाद जिला मुख्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग जिला मुख्यालय पहुंच सकते हैं, इसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया और कई थानों की फोर्स के साथ ही पैरामिलिट्री की टुकड़ी को भी जिला मुख्यालय बुला लिया गया। हालांकि, इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले से ही हाउस अरेस्ट कर लिया था।

हाउस अरेस्ट हुए कई संगठनों के पदाधिकारी

दरअसल, मृतक मनीष सिंह की पत्नी अंकिता सिंह ने उनकी पति की हुई हत्या के बाद कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को ऐलान किया था कि वह शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचेंगी और न्याय की मांग करने के लिए प्रदर्शन करेंगी। इसके बाद विभिन्न संगठनों के लोग अंकिता सिंह के समर्थन में नजर आए और उन्होंने भी प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया और गुरुवार की रात को ही करणी सेना समेत कई संगठनों के पदाधिकारी को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने कानून व्यवस्था ना बिगड़े इसको ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय पर कई थानों की फोर्स के साथ पैरामिलिट्री के जवानों को भी तैनात कर दिया।

बुलडोजर कार्रवाई की मांग

अंकिता सिंह का आरोप है कि इस केस से जुड़े आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने मांगी की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके घरों को बुलडोजर (Buldozer Action) से गिराया जाए। हालांकि, प्रदर्शन की सूचना के बाद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कारोबारी मनीष सिंह की पत्नी अंकिता सिंह से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। अधिकारियों ने अंकिता सिंह को समझाया है कि वह मामले को लेकर कानून व्यवस्था की स्थिति खड़ी ना करें। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। इसके बाद अंकिता ने प्रदर्शन को स्थगित कर दिया।

क्या है मामला

गौरतलब है कि फूलपुर थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल को कारोबारी मनीष सिंह को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि मनीष सिंह कार से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार से एक महिला को टक्कर लग गई। टक्कर के बाद वह महिला कि मदद कर रहे थे, तभी उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। मारपीट के बाद मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था। बता दें कि इस मामले में कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुछ लोग फरार बताए जा रहे हैं। उन्हीं लोगों की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारियों से अंकिता ने मुलाकात की।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग