वाराणसी

Varanasi News : गोदाम में मिला युवक का शव, कटी हुई थी हाथ की नस, हत्या की आशंका

Varanasi News : युवक की लाश मिलने की सूचना पर मौके पर एसीपी भी पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। उन्होंने पुलिस टीम को जल्द से इस मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आएगा।

less than 1 minute read
Apr 20, 2023
Varanasi News : गोदाम में मिला युवक का शव, कटी हुई थी हाथ की नस, हत्या की आशंका

वाराणसी। मंडुआडीह थानाक्षेत्र के एक निजी गोदाम में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। युवक की लाश की जानकारी देर शाम उस काम करने वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। मृतक भट्टी लोहता निवासी मजदूर अनिल यादव (33 ) की बाएं हाथ की कलाई की नस कटी हुई थी, जहां से खून रिसकर फर्श पर फैला हुआ था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों के सामने शव को मर्चरी भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

साथी मजदूरों ने देखा

लोहता थानक्षेत्र के भट्टी निवासी 33 वर्षीय यादव एक गोदाम में काम करता है। शुक्रवार की शाम जब गोदाम बंद तो अनिल कहीं नहीं दिखाई दिया। इसपर उसके साथियों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। गोदाम में एक कोने में अनिल पड़ा दिखाई दिया तो मजदूर वहां पहुंचे जहां चारों तरफ खून फैला हुआ था जो अनिल की कलाई से रिस रहा था।

मजदूरों ने मृतक के चाचा को दी सूचना

अनिल का शव मिलने की सूचना मजदूरों ने गोदाम मालिक के साथ ही साथ मृतक के चाचा को भी दी। मौके पर पहुंचे चाचा ने तुरंत पुलिस को फोन किया। मौके पर थाना प्रभारी मंडुआडीह मय फ़ोर्स मौके पर पहुंचे और फारेंसिक टीम को भी बुलवाया जिसने सभी अहम साक्ष्य इकठ्ठा कर लिए हैं। उसके शव को मर्चरी भेज दिया गया है।

सीसीटीवी से मिलेगा सुराग

मृतक अपने पीछे पत्नी सन्नो देवी व एक 3 वर्षीया पुत्री आलिशा को छोड़ गया। मृतक का छोटा भाई दूध का कारोबार करता है। इस बारे में मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने बताया कि गोदाम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही मामला साफ हो जाएगा।

Published on:
20 Apr 2023 11:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर