Varanasi News : वाराणसी के मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा का इमरजेंसी वार्ड शनिवार को जंग का अखाड़ा बन गया। यहां एक पक्ष ने बिना सोच-समझे दुसरे पक्ष जो की अपनी लड़की का इलाज करवा रहा है पर हमला बोल दिया और औरतों और पुरुषों से जमकर मारपीट और गाली गलौज की। इस दौरान कबीरचौरा चौकी जो की इमरजेंसी से चंद कदम की दूरी पर है वहां की पुलिस नदारद रही।
Varanasi News : काशी के कबीरचौरा अस्पताल में शनिवार को जंग का अखड़ा बन गया। एक महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने मायका पक्ष से जमकर मारपीट और हाथापाई की और धमकी देते हुए वहां से भाग गए। मामला दहेज़ प्रतड़ना और अवैध संबंधों से जुड़ा है। वहीं मारपीट के बाद अस्पताल में एडमिट लड़की के घर वालों ने बताया कि लड़की के पति का बड़ा भाई सिपाही है सोनभद्र में उसके ही आदमी थे जिन्होंने अस्पताल में आकर मारपीट की है, फिलहाल लड़की पक्ष कोतवाली में तहरीर देने की तैयारी कर रहा है।
मार-मार के किया अधमरा
इस सम्बन्ध में अस्पताल में एडमिट महिला की बड़ी बहन ने बताया कि मेरी बहन रीना की शादी चौक थाने के पियरी इलाके में साल 2016 में राजकुमार सोनकर से हुई थी। राजुमार कबाड़ का काम करता है। शादी एक बाद से ही राजकुमार रेनू को प्रताड़ित करता था। आज ससुराल पक्ष का फोन आया कि रीना ने जहर खा लिया है, जिसपर हम सभी ससुराल पहुंचे और उसके बारे में पूछा तो वहां मौजूद 20 से 25 लोगों ने हमें घूरा और कहा कि होगी कहीं जाओ देख लो घर में, वहां देखा तो वो अधमरी हाल में पड़ी थी। उसे बहुत मारा गया था जिसपर उसे हम लोग कबीरचौरा अस्पताल लेकर चले आये।
सिपाही जेठ के आदमियों ने की हाथापाई
बहन ने बताया कि हम अस्पताल में ही थे कि कुछ लोग 20 से 25 की संख्या में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी पहुंच गए और रेनू को पूछने लगे तो हम लोगों ने कहा कि क्या वजह है। तो ये लोग हम लोगों से हाथापाई करने लगे। हमलोग को छुड़ाने में काफी चोट लगी है। वहीं रेनू के जीजा मनोज ने बताया कि यहां जब हम लोग आये तो कहा गया कि रीना जहर खा ली है तो हमने कहा कि वह मजबूत लड़की है 7 साल में कुछ नहीं की तो अब क्यों जहर खाएगी। हम लोग अस्पताल आये तो यहां रीना के पति का भाई जो सिपाही है सोनभद्र में उसके लोगों ने हम सभी से अस्पताल में जमकर मारपीट की है हमें न्याय चाहिए।