वाराणसी

Varanasi News : गंगा आरती देख लौट रही युवती को बाइक सवार शोहदों ने रोका, गन्ने के खेत में घसीटा, फिर…

Varanasi News : युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला आसमने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फूलपुर थाने की पुलिस ने फ़ौरन ही सर्विलांस की मदद से वीडियो वायरल करने वाले को दबिश देकर हिरासत में ले लिया जिसके बाद तीन अन्य भी पकड़ लिए गए, जिनसे पूछताछ चल रही है।

2 min read
May 26, 2023
Varanasi News

Varanasi News : फूलपुर थानाक्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में दुष्कर्मियों ने युवती का वीडियो भी वायरल किया है। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को तत्तपरता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। युवती का आरोप है कि वह गंगा आरती देखकर जब लौट रही थी उसी समय अकेला पाकर पहले युवकों ने छेड़खानी की और फिर दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

19 मई को हुई थी घटना

फूलपुर थाने अपने पिता और भाई के साथ पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह 19 मई को गंगा आरती देखने गई थी। वापिस आते समय रात का 9 बज गया। बाबतपुर के पास उतारकर ऑटो का इंतजार कर रही थी। उसी समय चार युवक बाइक से आए और छेड़खानी करने लगे। मैंने विरोध किया तो एक ने मेरे पैर पर मोटराइकिल चढ़ा दी जिससे मै गिर गई। उसके बाद हमें जबरदस्ती बाइक पर खींचकर बैठा लिया।

प्राइमरी स्कूल के पीछे गन्ने के खेत में किया दुष्कर्म

युवती ने बताया कि इसके बाद वो मुझे नजदीक के ही प्राइमरी स्कूल के पीछे स्थित गन्ने के खेत में ले गए। यहां मुझे घसीटा और दौड़कर पकड़ लिया और चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया। मै खुद को छोड़ने के लिए मिन्नतें करती रही पर वो नहीं माने। दुष्कर्म के बाद मुझे जान से मरने की धमकी दी और कहा कि यदि किसी से कहा तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। युवती ने बताया कि फिर उनमे से एक ने मुझे जबरदस्ती बाइक पर बैठकर गांव में लाकर छोड़ा और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की बात कही।

लोक लाज के डर से चुप रही पर...

युवती ने बताया कि वह लोकलाज की वजह से चुप रही और घर में किसी को बताया नहीं पर इधर उन दरिंदों ने मेरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वह वीडियो किसी तरह से मेरे भाई के पास पहुंचा तो वह सन्न रह गया। उसने मुझसे अकेले में पूछताछ की तो मैंने उसे सब बता दिया। युवती ने इस सम्बन्ध में फूलपुर थाने में तहरीर दी है।

चारों युवक हिरासत में, हो रही पूछताछ

युवती की शिकायत पर हरका में आई पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। एसीपी पिंडरा अमित पांडेय ने बताया कि 19 मई की रात को हुई इस घटना का वीडियो भी वायरल किया गया है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने युवती का मेडिकल मुआयना करवाया है और आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Published on:
26 May 2023 07:13 am
Also Read
View All

अगली खबर