वाराणसी

Varanasi News : द बनारस क्लब में महिला का जिम करते वीडियो वायरल, कमिश्नर ने सदस्य को किया निलंबित

Varanasi News : काशी के प्रतिष्ठित द बनारस क्लब में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। यहां जिम कर रही महिला का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में क्लब के अध्यक्ष कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर ऐसा करने वाले क्लब के सदस्य को निलंबित कर दिया है।

2 min read
Aug 17, 2023
Varanasi News

Varanasi News : द बनारस क्लब, वाराणसी में महिला सुरक्षा पर सवाल उठ गया है। यहां क्लब के सदस्य एक गजटेड ऑफिसर ने एक महिला का जिम करते हुए का वीडियो बनाकर वायरल किया है। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मच गया। पीड़ित के पति जी की स्वयं भी क्लब का सदस्य है ने क्लब के सचिव दीपक मधोक से शिकायत की जिसके बाद क्लब के जिम का सीसीटीवी कैमरा चेक करते हुए क्लब के अध्यक्ष को सूचना दी जिसपर अध्यक्ष कमिश्ननर कौशल राज शर्मा ने इसे गंभीर मानते हुए क्लब के उक्त सदस्य के निलंबन की सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराई है और 6 सदस्य जांच सनीति भी गठित की है।

बतौर गजटेड ऑफिसर है सदस्य

इस सम्बन्ध में क्लब के सचिव दीपक मधोक ने बताया कि काशी के प्रतिष्ठित व्यवसाइयों और अधिकारियों की द बनारस क्लब में सदस्य्ता है। पिछले दिनों क्लब के एक सदस्य अपनी पत्नी के साथ जिम में व्यायाम कर रहे थे। इसी दौरान अन्य सदस्य भी जिम में मौजूद थे। क्लब में गजटेड अधिकारी के तौर पर सदस्य अमितांशु पाठक (सदस्यता संख्या 1513) अभ्यास के दौरान मोबाइल चला रहे थे। उन्होंने महिला के व्यायाम करने की वीडियो बना ली। क्लब के एक अन्य सदस्य को वीडियो के साथ आपत्तिजनक शब्द भी लिखकर प्रसारित कर दिया। उसने वीडियो महिला के पति को दिखाया तो हडकंप मच गया।

कमिश्नर ने किया निलंबित, जांच कमिटी गठित

इस मामले का संज्ञान लेते हुए कमिश्नर और द बनारस क्लब के अध्यक्ष कौशल राज शर्मा ने प्राथमिक जांच के आधार पर उक्त वयक्ति की सदस्य्ता समाप्त कर दी है। इसके अलावा कमिश्नर ने क्लब के वरिष्ठ सदस्यों की एक 6 सदस्यीय जांच समिति बनाई है जिसमें अलका माथुर, डॉ. श्रुति आनंद, डॉ अनिल ओहरी, दीपक अग्रवाल सीए, डॉ पीके जिंदल और रोहित कपूर को नामित किया है।

Published on:
17 Aug 2023 03:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर