
नशे में धुत दूल्हे को स्टेज पर दुल्हन की जगह पसंद आ गई साली, पहना दी वरमाला, फिर देखें क्या हुआ
वाराणसी. जरा सोचिए अगर स्टेज पर दुल्हन की जगह उसकी छोटी बहन को गले में दूल्हा वरमाला पहना दे तो क्या होगा। वहां मौजूद सभी लोग लाल-पीले हो जाएंगे ना क्य़ों। शराब के नशे में धुत इस दूल्हे ने भी यही किया, दूल्हे ने दुल्हन की जगह छोटी बहन को ही वरमाला पहना दी। जिसके बाद दुल्हन रोने लगी। वहां बवाल मच गया। दुल्हन की छोटी बहन भी होने वाले जीजू पर गुस्सा होने लगी।
अरे चौकिए नहीं और गुस्से में लाल-पीले भी मत होइए, क्योंकि यह रीयल लाइफ नहीं बल्कि रील लाइफ का एक सीन है। तो आपको गुस्सा होने की जरूरत नहीं हैं। हम आपको बताते हैं कि, पूरा माजरा क्या है।
दरअसल, इन दिनों यू ट्यूब पर एख भोजपुरी गाना धूम मचा रहा है। अब तक इस गाने को 5,098,119 बार देखा जा चुका है। जी हां, रोहतास के लाल अंकुश और राजा का एक गाना 'दूल्हा शराबी' गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अंकुश-राजा की दिलचस्प बात यह है किय ये हर गे को अलग अंदाज में पेश करते हैं।
जिसकी वजह से इनके गाने खूब चलते हैं और चर्चा भी खूब होती है। तो इस बार शादी ब्याह के मौसम में अंकुश ऱाजा का शराबी दूल्हे नामक शीर्षक के गाने ने धूम मचाया हुआ है।
बता दें कि, 28 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज इस गाने को अब तक 50 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इस गाने में दूल्हा शराब के नशे में होता है और स्टेज पर जब जयमाला की बात आती हो तो वो दुल्हन की जगह उसकी बगलस में खड़ी छोटी बहन के गले में वरमाला डाल देता है। जिसके बाद दुल्हन रोने लगती है। जिसके बाद वहां बवाल मच जाता है। इस मजेदार सीन ने इस गाने की रौनक बढ़ा दी है। तो अगर आपने इस गाने को अब तक नहीं देखा है तो हम लिंक नीचे मेंशन कर रहे हैं।
Published on:
14 May 2018 03:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
