30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
Ahmedabad: साइबर क्राइम ब्रांच ने 6 आरोपियों को पकड़ा, 500 लोगों को लगाई चपत
Play video

Ahmedabad: साइबर क्राइम ब्रांच ने 6 आरोपियों को पकड़ा, 500 लोगों को लगाई चपत

ढाई साल से गुजरात में थे सक्रिय

Google source verification

Ahmedabad पेटीएम साउंड बॉक्स धारक दुकानदारों को ठगने वाले गिरोह का साइबर क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है। छह आरोपियों को पकड़ा है। इन्होंने ढाई साल में गुजरात के 10 से ज्यादा शहर और जिले में 500 दुकानदारों को करीब दो करोड़ की चपत लगाई है।

साइबर क्राइम ब्रांच के एसीपी डॉ. हार्दिक मांकडिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में ब्रिजेश पटेल (30) (महेसाणा), डीलक्ष उर्फ डबू सुथार (27) (पाली), प्रीतम सुथार (26) (पाली) मुख्य आरोपी हैं। गोविंद खटीक (23) (जयपुर), पराग उर्फ रवि मिस्त्री (24) (सिरोही) और राज पटेल (28) इनके साथी हैं। दो माह पहले मोहसिन पटेल (39), सद्दाम पठान (31), सलमान शेख (25) को पकड़ा था।