14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
Ahmedabad Rathyatra प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भेजा आम, मेवा-मिष्ठान का प्रसाद
Play video

Ahmedabad Rathyatra प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भेजा आम, मेवा-मिष्ठान का प्रसाद

रथयात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ को प्रसाद भेजने की परंपरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस साल भी निभाई।

Google source verification

अहमदाबाद. भगवान जगन्नाथ की 147वीं रथयात्रा 7 जुलाई को निकलने वाली है। रथयात्रा से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान जगन्नाथ को प्रसाद भेजा है। मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से हर साल जगन्नाथ की रथयात्रा से एक दिन पूर्व भगवान को प्रसाद भेजते हैं। यह परंपरा इस साल भी बरकरार रही। उन्होंने भगवान को प्रसाद में आम, मेवा, मिष्ठान, जामुन, मूंग, अमरूद, चॉकलेट भेजा है। वे जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने कई सालों तक पहिंद विधि की थी।