12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
वस्त्रापुर में आठवीं मंजिल पर लगी आग, बच्ची को बचाया
Play video

वस्त्रापुर में आठवीं मंजिल पर लगी आग, बच्ची को बचाया

Ahmedabad शहर के वस्त्रापुर इलाके में सरकारी लाइब्रेरी के सामने स्थित सरकारी आवास की 8वीं मंज़िल पर मंगलवार शाम आग लग गई। फायर विभाग की टीम ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए इस इमारत में फंसी 10 वर्षीय बच्ची का रेस्क्यू किया।मनपा के फायर विभाग के अनुसार यह घटना शाम लगभग साढ़े पांच बजे के आसपास […]

Google source verification

Ahmedabad शहर के वस्त्रापुर इलाके में सरकारी लाइब्रेरी के सामने स्थित सरकारी आवास की 8वीं मंज़िल पर मंगलवार शाम आग लग गई। फायर विभाग की टीम ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए इस इमारत में फंसी 10 वर्षीय बच्ची का रेस्क्यू किया।मनपा के फायर विभाग के अनुसार यह घटना शाम लगभग साढ़े पांच बजे के आसपास हुई। इस इमारत में रहने वाले तरुण भाई के फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। सूचना मिलते ही अहमदाबाद फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एक वॉटर बाउज़र , एक फायर फाइटर, चार फर्स्ट रिस्पॉन्डर (बोलेरो) समेत सात सात फायर वाहनों के साथ 28 अधिकारियों और जवान मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि आग और धुएं के बीच 10 वर्षीय बच्ची विश्वा इमारत में फंस गई थी। फायर जवानों ने ऊपरी मंज़िल तक पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। समय पर की गई इस कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई। एक अनुमान के अनुसार फ्लैट में रखे लगभग 50 हजार रुपए का सामान जल कर खाक हो गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।