2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
सारंगपुर की सुमेल-1 इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी आग, चार को सुरक्षित निकाला
Play video

सारंगपुर की सुमेल-1 इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी आग, चार को सुरक्षित निकाला

अहमदाबाद शहर के सारंगपुर क्षेत्र में मंगलवार शाम न्यू क्लॉथ मार्केट के पीछे स्थित सुमेल-1 सी ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पाया गया और बिल्डिंग में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर कंट्रोल रूम को शाम लगभग 6 बजे आग […]
Google source verification

अहमदाबाद शहर के सारंगपुर क्षेत्र में मंगलवार शाम न्यू क्लॉथ मार्केट के पीछे स्थित सुमेल-1 सी ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पाया गया और बिल्डिंग में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

फायर कंट्रोल रूम को शाम लगभग 6 बजे आग की सूचना मिली। तुरंत पांच कुवा फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची, साथ ही मणिनगर, जमालपुर और शाहपुर फायर स्टेशन से भी टीम मौके पर पहुंची। आग डक्ट लाइन में लगी थी, जिससे धुआं तेजी से फैल गया।फायर टीम की ओर से रेस्क्यू और फायर फाइटिंग अभियान चलाया गया। फायर ब्रिगेड की तेज और संगठित कार्रवाई से आग पर नियंत्रण पाया गया।

फायर विभाग के अनुसार आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, इस संबंध में जांच की जा रही है। समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई।