7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video News: गुजरात भाजपा का प्रत्याशियों के चयन पर मंथन

गांधीनगर में सीएम आवास पर पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक, आज-कल में घोषित होगी सूची

Google source verification

Ahmedabad. गुजरात में स्थानीय निकाय के चुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा की गुजरात प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई। गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायत, तहसील पंचायतों की सीटों पर प्रत्याशियों के चयन पर मंथन किया गया। स्थानीय निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन पर मंथन किया गया। गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर सहित समिति के सभी सदस्य इसमें उपस्थित रहे।बैठक के दौरान मंगलवार से चयन प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके के अंतर्गत विभिन्न जिलों में सेंस प्रक्रिया और हर सीट पर तीन प्रत्याशियों के नाम के पैनल के साथ आए पार्टी प्रतिनिधियों की प्रस्तुतियों को सुना गया। योग्य एवं प्रतिबद्ध उम्मीदवारों के चयन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी बुधवार या गुरुवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू कर सकती है।

पुराने और नए नियमों पर भी मंथन

सूत्रों का कहना है कि समिति में स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी ने पहले की तरह इस बार भी 60 साल से अधिक आयु के उम्मीदवार को टिकट नहीं देने का निर्णय जारी रखा है। तीन टर्म वाले प्रत्याशियों को भी टिकट नहीं दी जाएगी। हालांकि पार्टी ने पदाधिकारियों को टिकट देने पर विचार करने का निर्णय किया है।ऐसी भी चर्चा है कि पार्टी ने यह तय किया है कि परिवारवाद को बढ़ावा देने का संदेश आए ऐसा निर्णय टिकट आवंटन में नहीं किया जाएगा। इसका विशेष ध्यान रखने की बात कही गई है, लेकिन यह कितनी पूरी होती है, वह देखना होगा। क्योंकि कई पूर्व विधायक, सांसद, पदाधिकारियों के पुत्र और पुत्रियों ने भी टिकट के लिए मांग की है।