18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

गुजरात: 117 तहसीलों में बारिश, अहमदाबाद समेत कई जगहों पर आज भी भारी बारिश संभव

तापी जिले की डोलवण तहसील में सबसे अधिक साढ़े छह इंच

Google source verification

गुजरातभर में सक्रिय मानसून के चलते शुक्रवार को भी 117 तहसीलों में बारिश हुई। इनमें से सबसे अधिक तापी जिले की डोलवण तहसील में 6.34 इंच बरसात रिकॉर्ड की गई। आगामी 4 सितंबर तक अहमदाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर-गांधीनगर के अनुसार शुक्रवार को पंचमहाल जिले की शेहरा व तापी की वालोद तहसील में भी चार-चार इंच से अधिक बरसात हुई। जबकि सूरत की उमरपाडा, खेडा की नडियाद, आणंद की उमरेठ तहसीलों में 3-3 इंच के आसपास बारिश दर्ज की गई। पांच तहसीलों में दो-दो इंच से अधिक तो 17 तहसीलों में एक इंच से अधिक बारिश हुई। अन्य तहसीलों में कम बारिश हुई।

अहमदाबाद के कोतरपुर में डेढ़ किलोमीटर लगा जाम

अहमदाबाद के कोतरपुर में मोड के निकट शुक्रवार दोपहर को पानी भरने के कारण लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सड़क पर पानी भरने के कारण एक तरफ सड़क बंद हो गई थी। एक तरफ से वाहनों का आवागमन होने से लंबी कतार लग गई। इस दौरान सैकड़ों वाहन फंस गए। इनमें कई एम्बुलेंस भी नजर आ रहीं थीं। काफी देर के बाद यहां से पानी उतर सका था।

आज अहमदाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश संभव

मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार सितंबर तक राज्य के विविध भागों में हल्की से लेकर भारी से भारी बारिश की आशंका है। अहमदाबाद में भी शनिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।