14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
खाद्य वस्तुओं के पांच नमूनों के परिणाम सबस्टैंडर्ड
Play video

खाद्य वस्तुओं के पांच नमूनों के परिणाम सबस्टैंडर्ड

शंकास्पद लगने पर 228 नमूने लेकर जांच को भेजे

Google source verification

खाद्य वस्तुओं में मिलावट की आशंका पर पिछले दिनों विविध भागों में मनपा की खाद्य विभाग की टीम की ओर से लिए गए नमूनों में से पांच के परिणाम सब स्टैंडर्ड आए आए हैं। पिछले 15 दिनों में शंकास्पद लगने पर अन्य 228 नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।

अहमदाबाद के मकरबा क्षेत्र में गुलशन गृह उद्योग से लिए गए जाम के नमूने का परिणाम सब स्टैंडर्ड आया है। वस्त्राल में मढुली इंटरप्राइज (मारवाड़ी फूड कॉर्नर), वस्त्राल में ही पूजा भाजीपाव, शाहीबाग स्थित आशापुरा भोजनायलय में बटर और गीतामंदिर क्षेत्र में राजस्थान भोजनालय में पनीर के नमूनों के परिणाम सबस्टैंडर्ड आए हैं।

पानीपुरी के पानी के 26 नमूने जांच को भेजे

जांच के लिए भेजे गए 228 नमूनों में से पानी पूरी के पानी के 26 नमूने भेजे गए। बेकरी प्रोडक्ट के 19, खाद्य तेल के 16, आइस्क्रीम के 13, नमकीन के 12 नमूने भेजे गए। पिछले 15 दिनों में शहर के 1208 इकाइयों में खाद्य वस्तुओं की जांच की गई। अनियमितता मिलने पर 377 नोटिस जारी किए गए और 1.21 लाख रुपए का जुर्माना भी वसूला गया।