5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

VIDEO: श्री चारभुजा झूलनी महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

shobha yatra, devotees, gujarat news, gandhinagar news; श्रद्धालुओं झूमे, अबीर-गुलाल उछाले

Google source verification

अहमदाबाद. श्री क्षत्रिय कुमावत सेवा समिति की ओर से ओढ़व में कुबडथल पाटिया, कुजाड़ में श्री चारमंदिर मंदिर पर जल झूलनी एकादशी महोत्सव मनाया गया। शोभायात्रा निजी मंदिर से यात्रा निकाली गई, जिसमें डी.जे. धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। यह शोभायात्रा ओढ़व में आसपास के इलाकों में घूमी। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल नारों की गूंज रही।

मंदिर ट्रस्टी शंकरलाल कुमावत के अनुसार झूलनी एकादशी महोत्सव पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। मेवाड़ और मारवाड़ के श्रद्धालुओं ने इस महोत्सव में भाग लिया। समारोह में विशेषतौर पर बालूराम कुमावत, कालूराम लुहार, उदयराम, प्रकाशभाई, पन्नालाल, मोहनलाल, धर्मराज, भगवानलाल, लादूलाल, नानालाल समेत समाज के कई अग्रणियों ने अहम योगदान रहा।