गांधीनगर. मेलोडी मेकर्स ग्रुप ने अहमदाबाद के एक हॉल में म्युजिकल शो का आयोजन किया, जिसमें नवोदित गायकों ने पुराने फिल्मी गीतों पर श्रोताओं को जमकर झुमाया। श्रोताओं ने तालियां बजाकर गायकों का हौसला बढ़ाया।
गायक और ग्रुप के संयोजकशिवशंकर बुंदेला, मजहर हुसैन, राजेश भट्ट,जिगर भाई मेहता,शरद भट्ट, माधवी बुंदेला , डॉ.मीता पंड्या, हेमासोनी, संगीता शाह, चेतना पारिख, बालकृष्ण पारिख, संजय पुरोहित, देवांश पुरोहित, सुरेश उमरेलिया, महेश पंडित, हीना पंडित, कल्पना शाह, मारदवी नंदी, मयंक नंदी, धवल सोनी, इंद्रकुमार, प्रतिभा पारिख, नवीन दर्जी , महेश राजन ने पुराने फिल्मी गुनगुनाए। गायकी के साथ कार्यक्रम की बागडोर नितिन पटेल ने संभाली। कार्यक्रम में कीर्तिभाई जोशी, हरेश ठक्कर, योगेश भट्ट, उदय प्रजापति, प्रदीप चावड़ा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।बुन्देला के मुताबिक यह ग्रुप नवोदित गायकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच है। पिछले कई वर्षों से शहर के अलग-अलग इलाकों में म्यूज़िकल शो किए जाते हैं। विशेषतौर पर ऐसे गायकों के लिए नए प्रयोग ख़ास पहचाना जाने लगा है। हाल में ही सुरीली गीतमाला टाइटल से शानदार प्रोग्राम किया जिसमें नए और पुराने गीतों का समावेश था और ज्यादातर रेयर सॉन्ग्स शामिल किए गए थे। जो सभी श्रोताओं ने बहुत ही पसंद किए।