
उत्तर गुजरात में पाटण जिले की सिद्धपुर तहसील के डिंडरोल गाम में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस मामले में मधुमक्खी के झुंड ने युवक के माथे व अन्य शरीर के भागों में 100 से अधिक डंक मारे। युवक के शरीर पर इस कदर मधुमक्खी लिपटी हुई थीं कि उन्हें हटाने के लिए इमरजेंसी 108 एम्बुलेंस की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।डिंडरोल गाम निवासी 35 वर्षीय युवक पर मधुमक्खियों के हमले के संबंध में युवक की माता ने 108 इमरजेंसी को फोन किया। सूचना पाकर एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। ईएमटी ललित परमार और चालक भरत प्रजापति ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। लिपटी हुई मधुमक्खियों को हटाने के लिए विशेष सेफ्टी किट पहनकर सेनेटाइजर और शैंपू का उपयोग किया। इसके बाद मरीज को एम्बुलेंस में ले जाकर जांच की तो पता चला कि उसके चेहरे पर बड़ी संख्या में डंक धंसे हुए थे। चिकित्सक के मागदर्शन में मरीज को दवाइयां देने के बाद उसे सिद्धपुर अस्पताल ले जाया गया।