24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहमदाबाद
Video News: कणभा के पास 92 लाख की विदेशी शराब जब्त तीन को पकड़ा, 9 फरार
Play video

Video News: कणभा के पास 92 लाख की विदेशी शराब जब्त तीन को पकड़ा, 9 फरार

स्टेट मॉनीटरिंग सेल की टीम ने की कार्रवाई, तीन आरोपी फरार
Google source verification

Ahmedabad. गुजरात पुलिस के स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमस) की टीम ने जिले के कणभा क्षेत्र में दबिश देकर 92 लाख की विदेशी शराब जब्त की। एसएमसी सूत्रों के मुताबिक अहमदाबाद ग्रामीण के कणभा थाना क्षेत्र में चावलज गांव के रामापीर मंदिर के समीप आरोपी विदेशी शराब की बंटवारे का कामकाज कर रहे थे। इसकी पुख्ता सूचना मिलने पर टीम ने सोमवार की रात को यहां पर दबिश दी।मौके से छह वाहन, चार मोबाइल फोन और विदेशी शराब की 25793 बोतलें बरामद कीं। शराब व अन्य सामान सहित मौके से 1.35 करोड़ रुपए का माल जब्त किया।

इस मामले में तीन आरोपियों को भी पकडा गया। इनमें गांधीनगर जिले के कराई गांव का भियाराम जाट, खेड़ा जिले के महेमदाबाद में हलदरवास का आनंद शाह और अहमदाबाद जिले की दस्क्रोई तहसील के चावलज गांव का दिनेश झाला शामिल हैं। इस मामले में नौ आरोपियों को फरार घोषित किया है। इसमें शराब को अहमदाबाद भेजने वाला राजस्थान के बाड़मेर जिले का हरीश जाट, गांधीनगर में शराब को मंगवाने और रिसीव करने वाला राजस्थान के गुडामालानी तहसील के बाटा गांव का कनवाराम जाट, जयपुर का कानाराम चौधरी, बाड़मेर का वाहन चालक अशोक शामिल है। जब्त की गई विदेशी शराब पंजाब और चंड़ीगढ़ की कंपनियों में बनी हुई है। इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।