10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
Video News: 50 हजार की रिश्वत लेते बिचौलिया गिरफ्तार, कांस्टेबल फरार
Play video

Video News: 50 हजार की रिश्वत लेते बिचौलिया गिरफ्तार, कांस्टेबल फरार

Ahmedabad. गुजरात एसीबी की टीम ने अहमदाबाद शहर के सोला हाईकोर्ट थाने के कांस्टेबल लक्षमण मोरी के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते बिचौलिए ब्रिजेश श्रीमाली को रंगेहाथों पकड़ा है। इस मामले में कांस्टेबल फरार है। एसीबी के तहत इसके विरुद्ध शिकायत मिली है, जिसमें आरोप है कि शिकायतकर्ता के भाई व अन्य पांच […]

Google source verification

Ahmedabad. गुजरात एसीबी की टीम ने अहमदाबाद शहर के सोला हाईकोर्ट थाने के कांस्टेबल लक्षमण मोरी के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते बिचौलिए ब्रिजेश श्रीमाली को रंगेहाथों पकड़ा है। इस मामले में कांस्टेबल फरार है। एसीबी के तहत इसके विरुद्ध शिकायत मिली है, जिसमें आरोप है कि शिकायतकर्ता के भाई व अन्य पांच लोगों के विरुद्ध सोला हाईकोर्ट थाने में ठगी का मामला दर्ज है। इस मामले में उसकी 17 दिसंबर 2025 को गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में जल्द कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता के भाई को ज्यादा परेशान नहीं करने, जल्द चार्जशीट करने और अन्य केस नहीं करने के लिए 1.20 लाख रुपए की मांग की। 70 हजार रुपए देने तय हुए, जिसमें से 20 हजार रुपए बिचौलिए ने ऑनलाइन स्वीकार लिए थे। बकाया के 50 हजार लेने के लिए गुरुवार को बिचौलिया सरखेज सर्कल के पास पहुंचा था। जहां रुपए स्वीकारते हुए एसीबी टीम ने उसे धर दबोचा।