26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहमदाबाद
VideoNews: गांधीनगर मनपा के प्रभारी सहायक आयुक्त एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Play video

VideoNews: गांधीनगर मनपा के प्रभारी सहायक आयुक्त एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसीबी की गांधीनगर टीम ने गांधीनगर महानगर पालिका स्थित आरोपी के कार्यालय में ही जाल बिछाकर पकड़ा
Google source verification

Ahmedabad. गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गांधीनगर महानगर पालिका के प्रभारी सहायक मनपा आयुक्त और टैक्स कलक्टर उपेन्द्र कुमार सुतरिया को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शुक्रवार को पकड़ा है। एसीबी गांधीनगर की टीम ने मनपा स्थित आरोपी के कार्यालय में ही जाल बिछाकर उसे पकड़ा।एसीबी के तहत आरोपी के विरुद्ध शिकायत मिली है, जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि वह वाहनों की खरीदी और बिक्री का काम करते हैं। अधिकृत डीलर से वाहन खरीदते हैं और बेचते हैं। उनकी ओर से बेचे गए वाहन में से एक ग्राहक के मनपा वाहन टैक्स भरने के मामले में विसंगतता सामने आई थी। आरोप है कि इस मामले में शिकायत नहीं करने और एजेंसी का लाइसेंस रद्द नहीं करने के लिए आरोपी ने उनके पास से एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। वे रिश्वत नहीं देना चाहते थे, जिससे एसीबी में शिकायत की। इस पर एसीबी टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को एक लाख की रिश्वत के संबंध में बातचीत करते हुए और फिर उसे स्वीकार करते हुए धर दबोचा।