7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

VIDEO : महिलाओं-युवतियों ने देखी फिल्म द केरला स्टोरी

अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा: Woman, film, brahmin, multiplex, gujarat news

Google source verification

अहमदाबाद. अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा की ओर से गुरुवार को सरखेज-गांधीनगर हाइवे स्थित एक मल्टीप्लेक्स में समाज की महिलाओं और युवतियों के लिए फिल्म ”द केरला स्टोरी” दिखाई गई। यह फिल्म दिखाने का मकसद समाज की महिलाओं और युवतियों को जागरूक करना था ताकि वे किसी साजिश का शिकार नहीं हों।

महासभा की अध्यक्ष राधा पंचारिया ने समाज की महिलाओं के लिए इस फिल्म का शो रखा था। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा कि लव जिहाद जैसी सामाजिक चुनौती पर बनी इस फिल्म को देखकर समाज की बेटियों ने इस तरह की बुराई से बचाने का संकल्प लिया।