30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Cash Withdrawal: एटीएम को तोड़े बगैर उड़ाए 80 हजार रुपए
Play video

Cash Withdrawal: एटीएम को तोड़े बगैर उड़ाए 80 हजार रुपए

फुटेज में दो युवकों के चेहरे साफ दिखे, लेकिन तीसरे युवक का चेहरा धुंधला नजर आया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 11 Dec 2019, 3:57 PM IST

अजमेर. कैमरों और सुरक्षाकर्मियों के बावजूद लुटेरों-चोरों से एटीएम (ATM) सुरक्षित नहीं है। ब्यावर रोड पर दयानंद कॉलेज स्थित यूको बैंक एटीएम (ATM) में बगैर तोड़े-कार्ड (card) का इस्तेमाल कि बिना ही चोरों ने 80 हजार रुपए उड़ा लिए। बैंक और एटीएम कम्पनी के संचालक एक महीने तक अंदरूनी जांच करते रहे। मामला नहीं सुलझने पर रामगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

दयानंद कॉलेज के स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स के बाहर यूको बैंक का एटीएम है। एटीएम से बीती 12 नवंबर को तीन चोरों ने कैश उड़ा लिया। उन्होंने एटीएम (automated teller machine) को तोडऩे-काटने अथवा कोई कार्ड डाले बगैर 80 हजार रुपए पार कर लिए। बैंक करीब एक महीने से अंदरूनी जांच में जुटा था।

सीसीटीवी में कैद वारदात

एटीएम के अंदर और बाहर की तरफ सीसीटीवी (cctv) कैमरे लगे हैं। बैंक ने पुलिस को फुटेज मुहैया कराए हैं। इसमें कैश निकालने की वारदात नजर आई है। फुटेज में दो युवकों के चेहरे साफ (clear image) दिखे, लेकिन तीसरे युवक का चेहरा धुंधला (blur) नजर आया है।

आखिर कैसे उड़ाई रकम?

बैंक प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि 11 और 16 सितंबर को एटीएम में कैश (cash) भरा गया था। सीसीटीवी फुटेज में कैद युवकों ने 12 नवंबर को रकम (cash loot) उड़ाई। लेकिन कैश से भरे एटीएम से महज 80 हजार रुपए उड़ाने की बात पुलिस के गले नहीं उतरी है।

फैक्ट फाइल…

1 मई-बैंक ऑफ बड़ौदा के सावर स्थित एटीएम को लुटेरों ने बारूद से उड़ा दिया था। लेकिन इसमें रखे 14 लाख रुपए नहीं ले जा पाए थे।

10 जून-माखुपुरा में पीएनबी के एटीएम से पांच लाख रुपए लूटने का प्रयास किया गया था। सुरक्षाकर्मी की नींद खुलने से लुटेरे भाग छूट थे।

16 सितंबर-केकड़ी में मुख्य कोटा रोड पर लुटेरे एसबीआई का एटीएम ही उखाडकऱ ले गए थे। इसमें 24 लाख 56 हजार रुपए कैश था।

30 सिंतबर-गांधीनगर किशनगढ़ में लुटेरों ने एसबीआई के एटीएम के मुख्य द्वार को पिकअप से तोडकऱ एटीएम लूटने का प्रयास किया था। गार्ड की नींद खुलने से लुटेरे भाग गए थे।

एटीएम को तोड़े या काटे बगैर करीब 80 हजार रुपए निकले हैं। यह तकनीकी जांच का विषय है। विभिन्न एंगल पर छानबीन की जा रही है।

नारायण टोगस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर