30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर टिप्पणी और विधायकों के निलंबन पर भड़के कांग्रेसी
Play video

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर टिप्पणी और विधायकों के निलंबन पर भड़के कांग्रेसी

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया वह अनुचित और निंदनीय है।

Google source verification

अजमेर. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ टिप्पणी आपत्ति दर्ज कराने वाले छह विधायकों को निलंबित करने के खिलाफ शनिवार को कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। शहर कांग्रेस की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

पीसीसी के आह्वान पर कांग्रेसी शनिवार को रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक राकेश पारीक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने अनर्गल टिप्पणी की। विरोध करने पर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पांच विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने निलंबित कर दिया। पूर्व विधायक नसीम अख्तर इंसाफ ने इसे विपक्ष की आवाज को दबाने और सत्ता पक्ष की मनमानी करार दिया।

पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की तानाशाही का मुंह तोड़ जवाब देंगे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया वह अनुचित और निंदनीय है। सरकार को विधायकों का निलंबन वापस लेना चाहिए। इस दौरान नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष डॉ. द्रोपदी कोली, पीसीसी सदस्य डॉ. सुनील लारा, हेमंट भाटी, विजय नागौरा, हरिसिंह गुर्जर, विपिन बैसिल, सागर मीणा, प्रताप यादव और अन्य मौजूद रहे।